राजनीति का मतलब परिवारवाद है...या परिवारवाद का मतलब राजनीति
है...जिंदगी में बदलाव होते है ये सबने देखा है...हमने विरासत के उस बोझ को उठाते
भी देखा है..यानी किसान का बेटा किसान ही होगा..और डॉक्टर का बेटा डॉक्टर..पर आजकल
डॉक्टर का बेटा डॉक्टर, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर , बिजनेस मैन का
बेटा बिजनेस मैन और किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता....लेकिन
आज भी एक परिवार है जो अपनी खानदान की लकीर को खीचता रहता
है...वह है राजनीतिज्ञ का खानदान...राजनेताओं के घर
में बदलाव नहीं आया....इसका जीता जागता उदाहरण है...
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव जिन्होंने इंजीनियरिंग करने के बाद भी
राजनीति में ही आये जो सबसे बड़ी कुर्सी सम्भाले हुए हैं और दूसरा
उदाहरण राहुल
गाँधी हैं...बाला
साहेब ठाकरे की पार्टी शिवसेना..बाला साहेब ठाकरे की के बाद उद्धव ठाकरे
ने संभाली...वही, लालू यादव के जेल जाने के बाद सब कयास लगाने लगे है कि
राजद पार्टी का अंत हो जायेगा... अगर हम पीछे के दौर में जाएँ तो शायद लोगों
को याद हो जब लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें चारा घोटाले के
मामले में जेल हुई थी और उस वक्त उनकी सत्ता उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने बखूबी से
संभाली थी और आज लालू यादव के बेटे
भी राजनीति में हैं...फिर वे भला अपनी पार्टी को कैसे विलीन होने देंगें...रामविलास
पासवान को ले तो उनका फिल्मी दुनियां ने नाम कमाने चला था..पर क्या करता वहा चला
नही..फिर विरासत को आगे भी तो बढ़ाना था..तो वो भी राजनीति में आ गया...पार्टी पिता
की है तो कोई और मालिक कैसे बन सकता है...ये
बात तो उनकी हुई जिनकी पार्टी है और उस विरासत को संभालने वाले पुतों की...वही,
नेताओं की बात करें तो उनकी लंबी फेहरिस्त है...अगर नेता का बेटा नेता ही बनना
चाहता है...और उनके नेता बाबूजी की हार्दिक उम्मीद भी यही होती है कि उनका बेटा
नेता ही बने....पिता के सपने को लेकर कुछ राजनेताओं के बेटे राजनीति के नाव में बैठ
कर अपने पिता की विरासत को संभाल लेते है तो कुछ डूबा देते है....संभालने वालों की
भी लंबी कतार है और डूबने वालों की भी लंबी लिस्ट है। जैसे में एक वरूण गांधी तो
दूसरी तरफ राहुल महाजन.... खैर लंबी कतार है..और लंबी बात है...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें