कहते हैं कि इंसान का अतीत उसका पीछा कभी नहीं छोड़ता।जिस शख्स ने कभी सियासत
में इतिहास रचा था.. अब वो सियासत के लिए इतिहास बनने की
कगार पर पहुंच गया है... चारा घोटाले में फंसने के बाद भी
सियासत की बुलंदियों पर पहुंचने वाले लालू को आखिरकार चारा घोटाला चर ही गया...
चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा मिली...इस फैसले से लालू का
राजनीतिक सफर पर विराम लग गया है... क्योंकि अब वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे...लालूजी
को अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था...लालू सोनिया गांधी के करीब थे..उन्होंने
कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया तो रेलमंत्री बन गये...लेकिन बेचारे लालू को कहा पता था
की एक दिन अपने ही लूट लेगें.. सोनिया जी के बेटे राहुल जी...लालू जानते थे बीजेपी
और नीतिश रार लेते तो पार लेते क्या? पर कहते है ना किस्मत खराब हो तो ऊंट पर
बैठे आदमी को कुत्ता काट लेता हैं.... अच्छा-खासा अध्यादेश आधे रास्ते तक आ गया
था... राहुल जी आड़े आए.. अपनी सरकार को लताड़ा..अध्यादेश फाड़ा और फेंक दी... फेंकू
तो कोई और था... राहुल ने तो मुद्दे को लपका था जो चुनावी मौसम में किस्मत से टपका
था... पर जवानी की भूल या कहिए नए तौर के उसूल..इधर अध्यादेश फटा उधर लालू जी कि
किस्मत फूट गई...
बिहार पर 15 साल तक शासन करने के बाद लालू आज एक हारे हुए सेनापति की तरह जरूर हैं लेकिन बिहार की जमीन जिस राजनीति को पैदा करती है, लालू आज भी उसके लिए अहम खाद हैं...सत्ता के समीकरण और वोट बैंक पॉलिटिक्स में लालू आज भी बहुत अहम हैं... भले ही बिहार की कुर्सी उनसे छिन गई हो पर वोट प्रतिशत की बात करें तो लगता है कि अब भी वो जनता की पसंद हैं...बिहार के गोपालगंज मे आजादी के एक साल बाद 1948 मे एक गरीब परिवार मे जन्मे लालू ने राजनीति की शुरूआत जयप्रकाश आन्दोलन से की... तब वे एक छात्र नेता थे...लालू यादव 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे... 1997 में जब उन्हें चारा घोटाले और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े सीबीआई मामलों के कारण जेल जाना पड़ा तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया...लालू यादव 1977 में 29 साल की उम्र में लोकसभा के सदस्य बने...लालू प्रसाद जमीन से जुड़े उन कुछ गिने चुने नेताओं में से हैं जिन्होंने अपनी किस्मत को खुद से बनाया है...लालू ने जेपी के आंदोलन से निकले..साफ कहे तो जन्में...वो 77 में जेपी का संघर्ष था..लालू जब बोलते है तो कुछ भी बोल देते है...जेपी के आंदोलन से निकले लालू ने जेपी को नही छोड़ा..याद करें तो बनारस में लालू ने तो यहा तक कहा कि उन्होंने ही जेपी को जेपी बनाया।अपनी बात कहने का लालू का खास अन्दाज है, यही अन्दाज लालू को बाकी राजनेताओ से अलग करता है...बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों की तरह बनाने का वादा हो या रेलवे मे कुल्हड़ की शुरुआत, लालू हमेशा से ही सुर्खियों मे रहे...लालू के आलोचक चाहे कुछ भी कहें लेकिन लालू एक जमीन से जुड़े और हाजिर जवाब राजनेता है, जिनका एक अच्छा खासा जनाधार है...लालू यादव ने अपनी एक अलग लकीर खिंची..जेपी आंदोलन से ही निकले नीतीश कुमार..लालू तत्काल को ही जीते है और नीतीश जेपी दौर से बाहर निकल नहीं सकते क्योंकि उनकी राजनीतिक ट्रेनिग जेपी और कहीं ज्यादा कर्पूरी ठाकुर के इर्द-गिर्द हुई है। लालू जेपी के आंदोलन से आगे निकले..शायद यही कारण था कि बिहार की जनता ने लालू को बाहर का रास्ता दिखाया..इसलिये लालू कल की जरुरत थे और नीतीश आज की जरुरत हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें