उत्तरप्रदेश का महासंग्राम
चुनावी मौसम में राजनीतिक दलों का चरित्र-चाल और चेहरा उजागर हो जाता है। इस चुनाव में हर पार्टी दूसरी को पटखनी देने की हर तहर की जुगत में लगी हुई है।इसके लिए हर पार्टी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।मकसह साफ है हर हाल में सत्ता हासिल होनी चाहिए।चाहे समाज को धर्म के नाम पर बांटना पडें या जाति के नाम पर। सत्ता हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों की नजरों में सब जायज है।पांच साल तक इन पार्टियों को कुछ नजर आता।पांच साल तक यह राजनेता सोते है और चुनाव के समय ही उनकी नींद टूटती है। कहा जा सकता है कि ये सारे नेता बरसाती मेढ़क के समान है। नए वायदे करके और प्रलोभन देकर वे चुनाव का समीकरण तैयार करते है।
कांग्रेस पार्टी उत्तरप्रदेश में जनता को सपना दिखा रही है।जो काम वह 40 सालों में नही कर पाई उसे अब दस सालों में करने का दावा कर रही है। लेकिन इस चुनाव में सबसे अहम मुद्दा बन गया है मुसलिम वोटरों को लुभाने का। मुसलिम वोट पाने के लिए जहां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी जीतोड़ कोशिश कर रही है। वही भाजपा ने इस कवायद के खिलाफ ओबीसी और राममंदिर का मुद्दा उछाल दिया है। अब वह एक बार फिर कह रही है पार्टी सत्ता में आई तो राम मंदिर के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेगी। उत्तर प्रदेश में मुसलिम आबादी करीब अठारह फीसद के करीब है । यह मतदाता जिधर झुक जाएं उस पार्टी की नैया पारल हो जाए। यही बजह है कि कांग्रेस, सपा और बीएसपी के बीच मुसलिम मतदाताओं को रिझाने की जोड़ चल रही है। मुसलिम आरक्षण के अलावा इस चुनाव में कई मुद्दे उछाले गए है। वही बीएसपी विकास के नाम पर चुनाव के ठीक पहले तुरूप का पत्ता फेंक चुकी है। एक राज्य के गठन में सालों लग जाते है लेकिन मायावती ने एक नही बल्कि चार राज्य बनाने का प्रस्ताव विधानसभा में पास करा दिया और मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव केन्द्र के पास भेज चुकी है। उत्तरप्रदेश में पुनर्गठन करके चार राज्य बने या ना बने, चुनाव मौसम में इस मुद्दे को भुनाने का मौका तो मायावती को मिल ही गया है। सारी पार्टियों का एक ही मकसद है। किसी तरह वोट हालिस करना। जहां सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे नजर आएं, वहां यह सवाल उठना लाजिमी है कि वास्तव में चुनने को है क्या ? सत्ता परिवर्तन का विकल्प नही है। जबकि जनता विकल्प चाहती है। अब देखना होगा कि उत्तरप्रदेश में मुखियां की ताज किसके सिर चढ़ती है।
