आजादी के 65 वर्ष पूरे...66 वां वर्ष शुरू...और आजादी के मायने..
आजादी का मतलब है क्या..क्या आजादी का मतलब तीन रंगो से गया जा सकता है। भारत के आजादी के 65 साल हो गये पर क्या आपको लगता है कि हम आजाद है। कल 14 अगस्त था। मैं एक साल से अपने दफ्तर लगाता जाता रहा हूं। मै प्रतिदिन ट्रेन से आता हूं। पर पूरे एक साल में कभी भी दिल्ली सराह रोहिला रेलवे स्टेशन पर चैंकिंग नही हुई। पर कल जब मैं दफ्तर से घर जा रहा था तो रेलवे स्टेशन पर चैकिंग हुई। बड़ा ताजूब हुआ..मैने उस आपीएफ के जवान से पूछा सर आज इतनी चैकिंग क्यों? तो पुलिस वाले ने जवाब दिया की कल 15 अगस्त है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चैंकिंग चल रही ही। मै मन ही मन मुस्कुराया और फिर वहां से चल पड़ा। मैं सोच रहा था कि अगर यह चैकिंग हमेशा होती तो मुबंई में ब्लास्ट होता ही नही। ना पुणे में जर्मन बैकरी ब्लास्ट होती ना दिल्ली कोर्ट के पास ब्लास्ट होता।
क्या आजादी के दिन ही सब कुछ याद आता है। देश की सुरक्षा, राष्ट्र गान और देश के विकास की बात। हर गली, सड़क हर जगह आपको देश भक्ति के गाने सुनने के मिल जाता है। जब देश भक्ति के गाने कानों में पड़ते है तो मानों लगता है कि हम यहां क्या है हमें भी शरहद पर होना चाहिए। दिल से एक आवाज आती है कि हमें देश के लिये कुछ करना चाहिए। फिर जैसे ही 15 अगस्त दिन सुर्य के साथ ढ़लता जाता है लोगों के दिल से देश की भावना भी निकलती जाती है। क्यों कि हम आजाद है और हम कुछ भी सोच सकते है। मैं आजाद हूं।...
भारत अपनी आजादी के 66 वां साल मना रहा है। अच्छा लग
रहा है कि " हम आजाद है" । मै आज जब
सुबह दफ्तर के लिये घर से निकला तो रास्ते भर देखते आ रहा था कि आज आजादी के रंग
सड़को पर कैसे है। हर मोड़, हर चौराहे पुलिस बल और सेना के जवान तैनात थे। पूरे
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत की परिंदा भी पर नही मार सकता। बहुत अच्छा
लगा कि हम आज सुरक्षित है पर क्या कल भी ऐसा होगा। अमोमन नही। आज सड़को पर ट्रैफिक
पुलिस इतनी की कही भी सड़क दुर्घटना हो ही नही सकता। क्या कल भी ट्रैफिक पुलिस ऐसे
ही अपनी जिम्मेवारी से काम करेगें। मै पूरे रास्ते यही देखते आ रहा था। दफ्तर आने
के बाद मै कुछ देर दफ्तर में बैठा और फिर दफ्तर से बाहर चाय पिने के लिए निकला। चाय
के दूकान पर गया तो देखा कि सड़क के किनारे रेड लाइट पे बहुत सी गाड़ियां रुकी हुई
थी। एक दो बच्चे आये और गाड़ी में बैठे लोगों के शिशे पर हाथ रख कर पैसे मांगने
लगे। कोई देने को तैयार नही था। कुछ लोग तो गुस्सा हो गये कि गाड़ी के शिशे से हाथ
हटाओं। फिर रेड लाइट खुल गई और गाड़ी चल पड़ी। फिर वे दोनों बच्चे सड़क के किनारे आ
गये। मैने सोचा कि आज 15 अगस्त है कुछ बात करता हूं उनसे। अमोमन ऐसे मै कभी बात नही
करता उनसे पर आज लगा कि बात करनी चाहिये। सुबह के 6.45 हो रहे थे। मै अपनी घड़ी बार
बार देख रहा था कि दफ्तर में भी जाना था 7.30 में प्रधानमंत्री को झंडा फहराते
देखना था फिर देश को संबोधित करेगें ये भी सुनना था। मैने उन बच्चों को बुलाया। वे
आये तो मैने चाय वाले को बोला इन्हे भी चाय दो। जब मैने उन्हे चाय पिने के बोला तो
वे एक दूसरे को देख रहे थे। मैने उनसे पूछा कि आज क्या है तुम्हे मालूम है उन्होंने
बोला कि आज झंडा फहराया जाता है पर क्यों फहराया जाता है उन्हे नही मालूम था। ये
ताजूब की बात नही है कि उन्हे नही मालूम है क्यों कि इन बच्चो ने ना कभी इस बारे
जाने और ना किसी ने उन्हे कुछ बताया है। फिर मैने चाय वाले को पैसे दिये और दफ्तर
में आ गया। सुबह के 7.25 हो रहा था। प्रधानमंत्री लालकिला पहुंच चूके थे। और मार्च
करते हुये तिरंगे की तरफ जा रहे थे। मै ठहर गया और टीवी देखने लगा। सुबह के 7.30
प्रधानमंत्री के झंडा फहराया। राष्ट्र गान शुरू हुआ। दफ्तर में सारे जहां थे खड़े
हो गये। राष्ट्र गान खत्म हुआ फिर हल्ला होने गया की ब्रकिंग चलाओं प्रधानमंत्री जो
बोल रहे है। मुझे बोला गया कि देखों प्रधानमंत्री क्या बोल रहे है। लिखते रहना।
पैकेज भी लिखना है। मैं प्रधानमंत्री का भाषण सुनने गया। मुझे गया कि देश की हालत
जो उसपर प्रधानमंत्री क्या बोलेगें। वही पूराना वाक्य। देश के लिये ये करना है।
गरीबी हटाना है...अशिक्षा हटानी है। वही महंगाई को रोना। और आखिरकार प्रधानमंत्री
ने महंगाई का ठिकरा मौनसून पर फोड़ ही दिया। दुनियां आर्थिक संकट में है। भारत पर
इसका असर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा की भारत को आजादी उस वक्त पूरी तरह
मिलेगी जब गरीबी और भूखमरी पूरी तरह खत्म होगी।
उन्होंने देश के विकास के लिए हर संभव कोशिश करने की बात कही। ये
बात मुझे तो खोखले लगते है। प्रधानमंत्री को आज देश की हालत पर रोना आ रहा
है। पर जब हम इस सरकार के मौजूदगी में हुये भ्रष्टाचार और घोटाले के पन्नों को
पलटते है तो बड़ी शर्म आती है। भारत को आजादी के 65 साल पूरे हो गये लेकिन
देश आज भी गुलाम है।भारत गुलाम है..भ्रष्टाचार का घोटालों का और महंगाई
का।आजादी के बाद से ही भारत में घोटाने शुरू हो गये ऐसा लगा रहा
है कि भारत में घोटाले नहीं, घोटालों में भारत है। आजादी के दिन याद किजिए उन
घोटालों को जो हमारे देश को शर्मसार करता है। 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला,
कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, स्टांप घोटाले, सत्यम घोटाला, बोफोर्स घोटाला, चारा
घोटाला, हवाला घोटाला, आईपीएल घोटाला,हर्षद मेहता घोटला और केतन पारेख
स्टॉक मार्केट घोटला ..और ना जाने कितने घोटाले है जो हमे याद नही है।
खैर ये देश की बात सुनते - सुनते आप भी पक्क
ही चूके होगे। कुछ अब नया होगा तो बतायेगें। .......जय हिंद.......
