शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2012

गांधी परिवार का “ अग्निपथ ”



उत्तरप्रदेश में गांधी परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है। यह पहला मौका है जब किसी चुनाव प्रचार के दौरान गांदी परिवार के भातर की राजनीतिक कशमकश खुलकर उभर रही है। गांधी परिवार कांग्रेस और चुनाव तौर-तरिकों को लेकर नए तरीके से परिभाषा भी गढ़ रहा है और गांधी परिवार के अक्स में कांग्रेस ही नही समूची चुनावी विसात को देखने की उम्मीद भी जगा रहा है। सिर्फ सोनिया या राहुल गांधी नही बल्कि प्रियंका गांधी, राबर्ट बढरा के साथ-साथ मेनका गांधी और वरूण गांधी ने भी मोर्चा संभाल रखा है। यानि पहली बार उत्तरप्रदेश के लिए गांधी परिवार के 6 सदस्य चुनाव प्रचार के लिए मैदान में है और इन 6 में से कोई भी विधानसभा चुनाव नही लड़ रहा है। गांधी परिवार की बात करें तो सिधे तौर पर कोई राजनीति में नही आया।लेकिन अब दौर बदल चुका है। नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक के दौर में गांधी-नेहरू परिवार के अक्स में कांग्रेस की सियासत को देखे तो सोनियां गांधी के दौर में बहुत कुछ अलग नजर आ सकता है। पहली बार पुरा गांधी परिवार चुनाव प्रचार में एक साथ है। गांधी परिवार का हर कोई सक्रिय राजनीति में कूदने के लिए आमादा है और यह पहला मौका है कि कांग्रेस की सत्ता होते हुए भी गांधी परिवार का कोई शख्त सीधे सत्ता को भोग नही रहा है। अगर कांग्रेस के इतिहास को देखें तो नेहरू के दौर में इंदिरा गांधी ने राजनीति में आने के बारे सोची जरूर पर खुला इजहार कभी नही कि। 1964 में नेहरू के निधन के बाद ही राज्यसभा के जरिए इंदिरा गांधी केबिनेट में शामिल हुई और 1967 का चुनाव इंदिरा गांधी की अगुवाई मे कांग्रेस ने लड़ा। उसके बाद 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो खुद-ब-खुद राजीव गांधी को कांग्रेस की कतार में सबसे आगे सभी ने देखा।इस दौर में कभी गांधी परिवार के किसी शख्त ने यह नही कहा कि वह प्रधानमंत्री नही बनना चाहता है। लेकिन नया सवाल यह कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार है लेकिन गांधी परिवार का कोई भी उसकी सीधी कमान थामें हुए नही है। जबकि 2004 में चुनाव के दौरान सोनिया गांधी को ही कांग्रेस ने बतौर प्रधानमंत्री सामने किया था। लेकिन अब बात सोनिया गांधी से आगे राहुल गांधी यानी चौथी पीढ़ी की इसलिए है कि सोनिया गांधी ने जब सक्रिय राजनीति में आने के बाद जो पहला दांव फेंका वह राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारना था। पर 2004 से सोनिया-राहुल सक्रिय राजनीति में होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री पद पर दोनों नहीं बैठे। अब गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी राहुल गांधी के सामने संकट यह है कि वह अपने आप को कितना साबित कर पाते है नेहरू से लेकर चौथी पीढ़ी तक कुछ नही बदला।

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2012


         

 उत्तरप्रदेश का महासंग्राम
चुनावी मौसम में राजनीतिक दलों का चरित्र-चाल और चेहरा उजागर हो जाता है। इस चुनाव में हर पार्टी दूसरी को पटखनी देने की हर तहर की जुगत में लगी हुई है।इसके लिए हर पार्टी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।मकसह साफ है हर हाल में सत्ता हासिल होनी चाहिए।चाहे समाज को धर्म के नाम पर बांटना पडें या जाति के नाम पर। सत्ता हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों की नजरों में सब जायज है।पांच साल तक इन पार्टियों को कुछ नजर आता।पांच साल तक यह राजनेता सोते है और चुनाव के समय ही उनकी नींद टूटती है। कहा जा सकता है कि ये सारे नेता बरसाती मेढ़क के समान है। नए वायदे करके और प्रलोभन देकर वे चुनाव का समीकरण तैयार करते है।
कांग्रेस पार्टी उत्तरप्रदेश में जनता को सपना दिखा रही है।जो काम वह 40 सालों में नही कर पाई उसे अब दस सालों में करने का दावा कर रही है। लेकिन इस चुनाव में सबसे अहम मुद्दा बन गया है मुसलिम वोटरों को लुभाने का। मुसलिम वोट पाने के लिए जहां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी जीतोड़ कोशिश कर रही है। वही भाजपा ने इस कवायद के खिलाफ ओबीसी और राममंदिर का मुद्दा उछाल दिया है। अब वह एक बार फिर कह रही है पार्टी सत्ता में आई तो राम मंदिर के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेगी। उत्तर प्रदेश में मुसलिम आबादी करीब अठारह फीसद के करीब है । यह मतदाता जिधर झुक जाएं उस पार्टी की नैया पारल हो जाए। यही बजह है कि कांग्रेस, सपा और बीएसपी के बीच मुसलिम मतदाताओं को रिझाने की जोड़ चल रही है। मुसलिम आरक्षण के अलावा इस चुनाव में कई मुद्दे उछाले गए है। वही बीएसपी विकास के नाम पर चुनाव के ठीक पहले तुरूप का पत्ता फेंक चुकी है। एक राज्य के गठन में सालों लग जाते है लेकिन मायावती ने एक नही बल्कि चार राज्य बनाने का प्रस्ताव विधानसभा में पास करा दिया और मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव केन्द्र के पास भेज चुकी है। उत्तरप्रदेश में पुनर्गठन करके चार राज्य बने या ना बने, चुनाव मौसम में इस मुद्दे को भुनाने का मौका तो मायावती को मिल ही गया है। सारी पार्टियों का एक ही मकसद है। किसी तरह वोट हालिस करना। जहां सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे नजर आएं, वहां यह सवाल उठना लाजिमी है कि वास्तव में चुनने को है क्या ? सत्ता परिवर्तन का विकल्प नही है। जबकि जनता विकल्प चाहती है। अब देखना होगा कि उत्तरप्रदेश में मुखियां की ताज किसके सिर चढ़ती है।