गुरुवार, 18 नवंबर 2010

कामरेड बसु नहीं लाल सलाम की मौत

कामरेड ज्योति बसु...लाल सलाम । मुट्ठी भिची हुई और हाथ हवा में उठाकर लाल सलाम कहने की ताकत कितने वामपंथी नेताओ में है..लगातार टेलीविजन स्क्रीन पर इसे ही देखने के लिये बैठा रहा। फोन पर ज्योति बाबू के बारे में पहले दो घंटे कमेन्ट्री करते वक्त और बाद में एंकरिंग करते वक्त वामपंथियों की नयी पीढी को पढ़ने की कोशिश कर रहा था । नयी पीढ़ी...सीपीएम की नयी पीढ़ी...नेताओ की नयी पीढ़ी...जिसकी आंखें नम थी लेकिन जोश ढीला था। कोई पहला और आखिरी कामरेड नहीं मरा था। सीपीएम को बनाने वाली पहली पोलित ब्यूरो के नौ रत्नो में से आठ की मौत कामरेड ज्योति बसु के जीते जी हुई। हर को कामरेड बसु ने लाल सलाम कहा। कामरेड बसु की आंखें नम जरुर हुईं लेकिन कामरेड कभी टूटे हुये नहीं लगे। लेकिन कैमरे पर कामरेड ज्योति बसु को याद करते वक्त किसी वामपंथी नेता के मुंह से लाल सलाम नहीं निकला...क्यों?


सीपीएम के पहले पोलित ब्यूरो सदस्य ए के गोपालन की मौत 1977 में हुई । 1983 में कामरेड ज्योति बसु के सबसे करीबी पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद दासगुप्ता की मौत हुई...लेकिन लाल सलाम कह कामरेड बसु जुटे रहे । फिर 1985 में पी सुदरय्यै, 1987 में पी रामामूर्त्ति, 1990 में बीटी रणदिवे, 1992 में एम वासवापुनैया, 1998 में ईएमएस नंबूदरीपाद और 2008 में कामरेड सुरजीत की मौत के बाद कामरेड बसु कितने अकेले हो गये होंगे...इसका अहसास 1964 में पहली पोलित ब्यूरो के उन सभी सदस्यों के निधन के बाद अकेले बचे कामरेड ज्योति बसु को जरुर हुई होगी। सीपीआई के कामरेड डांगे से वैचारिक तौर पर दो-दो हाथ करने के लिये जब कोई सोच भी नहीं सकता था तब कामरेड बसु एक नया राजनीतिक प्रयोग करना चाहते थे । सीपीआई नेशनल काउंसिल में शामिल होने के लिये दिल्ली से तेनाली यात्रा के दौरान, जो ट्रेन की तीसरे दर्जे में बैठकर कामरेड बसु ने अपने उन साथियो के साथ की थी, जो सीपीएम की पहली पोलित ब्यूरो के सदस्य बने....उनके सामने कामरेड डांगे की उस सोच को रखा जो भारतीय या कहे शायद बंगाल के परिपेक्ष्य में कामरेड बसु को ठीक नहीं लगी। डांगे जिस तरह वर्ग सहयोग की नीतियों को अपनाते और पैसे का इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करते...कामरेड बसु इसे 1962-63 में ही बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे और ट्रेड यूनियन के साथ साथ राजनीतिक तौर पर जनता को साथ लेने के सवाल को उन्होंने दिल्ली से तेनाली यात्रा के दौरान हर किसी को समझाया....असर यही हुआ कि 11 अप्रैल 1964 को सीपीआई नेशनल काउंसिल से 32 सदस्यों ने विद्रोह किया। और तीन महीने बाद ही सीपीएम बना कर पहली बार उस सरोकार को कामरेडशीप के साथ जोडने की कोशिश की जिसकी आग में तपकर ज्योति बसु कामरेड बने ।


40 के दशक में बंगाल और देश ने एक तरफ अगर हर मुश्किल हालात को देखा तो कामरेड बसु हर घटना से जुड़ते और लोगों को जोड़ते चले गये। चाहे वह महाअकाल हो या विभाजन और उससे पनपे दंगे या फिर शरणार्थियों के सवाल । हर परिस्थिति से कामरेड बसु ने खुद को जोड़ा और संयोग से उस दौर के वह सभी कामरेड जो ज्योति बसु को दिशा दे रहे थे या ज्यति बसु से जो जो दिशा ले रहे थे, 2010 में कोई बचा हुआ नहीं है । कामरेड ज्योति बसु ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1940 में उत्तर 24 परगना जिले में स्थित कांचरापाडा रेलवे वर्कशाप के गेट पर 30-35 मजदूरों के सामने भोंपू पर बोलते हुये की और आखिरी सलामी में समूचा बंगाल लाल सलाम कहने उमड़ा।






यह सवाल मुश्किल है कि मौजूदा सीपीएम की नयी पीढ़ी....15 सदस्यीय पोलित ब्यूरो या 92 सदस्यीय सेन्ट्रल कमेटी , जो अपने को सबसे समझदार मानती समझती है, उससे पूछा जाये कि लाल सलाम की खामोशी के पीछे राज क्या है। सभी वामपंथी नेता श्रद्धांजलि देने कोलकत्ता पहुंचे थे। 18 जनवरी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के सीपीएम मुख्यालय में कामरेज बसु को श्रद्धांजलि देने पहुंचे । उनके सामने मौजूदगी दिखाने के लिये सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य सीतीराम येचुरी हवाई जहाज पकड़कर कोलकत्ता से दिल्ली आये । मनमोहन सिंह ने कामरेड बसु की तस्वीर के सामने गुलाब के फूल की पंखुडियों को डाला। किताब में लिखा...ज्योति बसु महान नेता थे । फिर सीताराम से गुफ्तुगू कर लौट गये। सीताराम येचुरी भी हवाई जहाज पकड़कर कोलकत्ता वापस लौट गये। कामरेड ज्योति बसु के जीवित रहते कई मौके आये जब किसी कामरेड की मौत उन्हें अंदर से हिला गयी और कामरेड बसु ने निर्णय लिया कि वक्त और धन की जरुरत देशवासियों को ज्यादा है तो कामरेड बसु ने कोलकत्ता नहीं छोड़ा।


असल में कामरेड बसु जब 1977 में पहली बार राइटर्स बिल्डिंग पहुंचे तो सामने पड़ी फाइलों में बंगाल की माली हालत का ही सरकारी आंकड़ा देखा । 18 में से 14 जिले देश के सबसे गरीब जिलों में से थे । और जो पहला निर्णय बतौर सीएम राइटर्स बिल्डिग में 21 जून 1977 को लिया गया वह राजनीतिक बंदियो की रिहायी का आदेश था। यह वही बंदी थे, जिन्हें नक्सलवादी कह कर कांग्रेस की सिद्धार्थ शंकर रे की सरकार ने जेलों में बंद किया था। नयी पीढ़ी...सीपीएम की नयी पीढ़ी जो माओवादियों से घबरायी हुई है...कामरेड बसु कभी घबराये नहीं । 1967 में जब कामरेड बसु डिप्टी सीएम बने तो तीन महीने बाद ही नक्सलबाडी कृषक संग्राम समिति का गठन किया गया तो कामरेड ने लाल सलाम ठोंका। लेकिन दिसबंर 1970 में जब यादवपुर विवि के उपकुलपति गोपाल सेन की हत्या नक्सलियों ने कर दी तो कामरेड बसु ने खुला विरोध किया। अगस्त 1976 में कांग्रेस सरकार ने स्टार थियेटर पर हमला करके उत्पल दत्त के दु:स्वप्नेर नगरी के नाटक के मंचन को रोका तो कामरेड बसु ने सरकार की खुली आलोचना की। नक्सलवाद के खिलाफ सरकार में आने के बाद बसु ने दो तरफा पहल की और चारु मजूमदार से लेकर कानू सन्याल की गिरफ्तारी हुई तो उस जनता के बीच भी कामरेड बसु पहुंचे जहा सबसे घना अंघेरा था । भूमि सुधार , पंचायती राज और ईमानदारी ने कामरेड बसु का रास्ता खुद ब खुद साफ कर दिया। बुद्धदेव की तरह कामरेड बसु को नक्सलियों के खिलाफ पुलिस या केन्द्र के अर्दद्सैनिक बलो की जरुरत कभी नहीं पड़ी। जनता कैडर बनी और कैडर सुरक्षाकर्मी। लेकिन कामरेड ज्योति बसु फिसले भी । 1962 में माओ की खुली तरफदारी कामरेड बसु ने ही की...फिर इंदिरा गांधी से करीबी कामरेड बसु की ही रही। यहां तक की साल्टलेक के जिस इंदिरा भवन में कामरेड बसु आकर बीस साल रहे, वह इंदिरा गांधी ने ही भेंट किया था। यह वही कांग्रेस थी, जो कामरेड बसु को प्रधानमंत्री बनता देखना नहीं चाहती थी। 1996 में जब संयुक्त मोर्चा सरकार बनाने की राह पर था तो सभी वीपी सिंह को प्रधानमंत्री बनाने चाहते थे। वीपी सिंह ने ही उस समय कामरेड ज्योति बसु का नाम लिया था। उस दौर में संयुक्त मोर्चे की तरफ से असल पहल मेनस्ट्रीम के संपादक निखिल चक्रवर्ती कर रहे थे । और उपराष्ट्रपति एम के नारायणन के लगातार संपर्क में थे। लेकिन कांग्रेस की तरफ से उस समय कामरेड बसु के नाम पर चुप्पी साधी गयी थी और जो कहा गया था उसका मतलब यही था कि कामरेड बसु नहीं चलेंगे....क्योकि दक्षिण का एक ऐसा नेता कांग्रेस चाहती थी जो सीएम भी रहा हो। तभी देवगौडा का नाम सामने आया था।


उस वक्त सवाल यह नहीं था कि सीपीएम की सेन्ट्रल कमेटी या पोलित ब्यूरो कामरेड बसु के नाम पर सहमति दिखा देती। बड़ा सवाल था कि कामरेड बसु के नाम पर सहमति के बाद जब कांग्रेस इस नाम को खरिज करती तो क्या असर होता। मुश्किल यह नहीं है कि सीपीएम की नयी पीढ़ी इन स्थितियों से वाकिफ नहीं है और वह ऐतिहासिक भूल का मतलब शायद देश के राजनीतिक हालात बेहतर बनाने से कामरेड बसु को जोडकर अपनी वर्तमान स्थिति बेहतर बनाने की जुगत में जुटे हैं। मुश्किल यह है कि आम बहुसंख्यक लोगों से जुड़ना और आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का मिजाज पूरी तरह खत्म ही नहीं किया गया बल्कि उस सपने की भी हत्या कर दी गयी, जिसे अनजाने में ही हर युवा नब्बे के दशक तक लेफ्ट सोच के साथ विद्रोही तेवर लिये अपने कालेज से लेकर हर सड़क-चौराहे पर नजर आता था। वामपंथी होने के लिये पोलित ब्यूरो या सेन्ट्रल कमेटी या कैडर बनने की आवश्यकता नही है, यह तो बंगाल ने कामरेड ज्योति बसु को लाखों की तादाद में जमा होकर लाल सलाम कहकर जतला दिया कि वह अभी वामपंथी है....लेकिन लाल सलाम पर सीपीएम की खामोशी ने जरुर दिखला दिया कि वही वामपंथी नहीं रही। और यह उस सपने की मौत है जिसे जगाने में कामरेड ज्योति बसु ने जिन्दगी के साठ साल लगा दिये। इसलिये शहर में दिया गया वह आखिरी लाल सलाम था जो कामरेड बसु की मौत के साथ फुर्र हो गया...अब सवाल गांव और जंगल का है।

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2010

बिहार चुनाव पर नजर


बिहार प्रांत में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है । इस माह के तीसरे सप्ताह 21 अक्टूबर से शुरू यह प्रक्रिया आगामी माह के अंतिम सप्ताह २४ नवम्बर को चुनाव परिणाम के साथ सम्पन्नन हो जायेगी ।

सुरक्षा की दृष्टि एवं निष्पक्षता की नजर से ६ चरणों में होने जा रहे इस प्रदेश के विधान सभा चुनाव पर देशभर की नजर टिकी हुई है, जहां बाहुबलियों का साम्राज्य कायम है, जहां सत्ता पक्ष अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर पुनः सत्ता में आने के सपने मन में संजोये बैठा है, वहीं घायल शेर की भाँति बिहार की सत्ता पर पूर्व में कई वर्षों तक कब्जा जमाये राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पैनी नजर टिकी हुई है । ऐसा लगता है, इस बार हर पैतरे से बिहार की सत्ता हथियाने के जुगाड़ में जुटे वे नजर तो आ रहे है, पर तिखे तेवर के अंदाज से अपने आप को अभी भी अलग नहीं कर पाये हैं तभी तो टिकट बंटवारे के समय अपने कार्यकर्त्ताओं को ही ‘हट हट’ कर फटकारते देखे गये । चुनाव दौरान इस तरह की हरकतें इन्हें कहां खड़ा करेगी, चुनाव उपरान्त ही पता चल पायेगा । इस चुनाव में अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस भी अपने नये युवा नेता राहुल गांधी के सहारे पर सत्ता के करीब पहुंचने का पुरजोर कोशिश कर रही है । मंदिर-मस्जिद का मुद्‌दा भी नये तेवर में इस चुनाव को प्रभावित कर सकता है ।
जातीय समीकरण भी पूर्व की भाँति इस चुनाव को प्रभावित करेंगे । इन सब समीकरणों के अलावे विशेष रूप से वर्तमान सत्ता पक्ष की कार्यशैली की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी । यदि बिहार में चुनाव निष्पक्ष एवं शांति ढंग से सम्पन्नर हो पाये, तो परिणाम अनुकूल हो सकते है, ऐसा वर्तमान सत्ता पक्ष के मुखिया मुख्यमंत्री नितिश का मानना है । चुनाव में गड़बड़ी होने का अंदेशा इनकी अभिव्यक्तिअ में साफ साफ नजर आता है । जबकि चुनाव आयोग को निष्पक्ष ढंग से कराने का पूरजोर कोशिश कर रहा है । भले विपक्ष स्वीकार करे या न करे, बिहार की आम जनता की नजर में विगत कार्यकालों से इस बार का कार्यकाल बेहतर एवं संतोषप्रद माना जा रहा है । इस तरह के हालात भी चुनाव को प्रभावित कर सकते है ।

बिहार की राजनीतिक दशा और दिशा पर एक विहंगम दृष्टि डालें एवं सही ढंग से मथन करें, तो यहां के हालात अधिकांशतः बाहुबलियों के अधिकार क्षेत्र में रहे हैं । जहां मतदान केन्द्र पर अवैध रूप से कब्जा होने की प्रक्रिया जग जाहिर है । इस तरह के हालात में विकास का स्वरूप मतदान को किस तरह प्रभावित कर पायेगा, विचारणीय मुद्‌दा है । वैसे हर प्रांत की जनता विकास एवं सुख, शांति, समृद्धि का पक्षधर सदा से रही है । विगत दिनों गुजरात में हुए विधान सभा चुनाव में विकास का मुद्‌दा प्रमुख रहा तथा चुनाव परिणाम भी इसी के अनुरूप रहे । जहां फिर से वहां की जनता ने मोदी के हाथों गुजरात की कमान संभालकर पूर्व में मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगा दी ।  कुछ इसी तरह के हालात केन्द्र राजधानी दिल्ली के चुनाव में देखने को मिलें जहां विकास कार्यों के आधार पर शीला दीक्षित तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी । एक में भाजपा की सरकार तो दूसरे में कांग्रेस की । राजस्थान का परिवेश इन दोनों से अलग हटकर रहा जहां जेडीयू के आपसी समर्थन से नितिश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है । नितिश के कार्यकाल को वहां की आम जनता की राय में बेहतर बताया जा रहा है । पर यहां के चुनाव परिणम क्या गुजरात एवं दिल्ली के अनुरूप अपना स्वरूप दे पायेंगे या कोई और नई तस्वीर उभरेगी, कह पाना मुश्किल है । हर चुनाव के आंकलन कुछ और होते है, परिणाम कुछ और ।
बिहार बिधान सभा चुनाव में जदयू, भाजपा, कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, लोजपा, बसपा सहित अन्य छोटे-छोटे दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं । इन उम्मीदवारों के बीच प्रमुख दलों के प्रभावी एवं बागी भी शामिल है, जो चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकते है । बिहार में कभी नंबर वन एवं वर्षों तक सत्ता में रही कांग्रेस सबसे पिछले पावदान पर खड़ी है । इस बार वह भी अपने युवा नेता राहुल गांधी के सहारे इस वैतरणी को पार करना चाहती है । पर उसके आंचल से छिटके एवं जातीय समीकरण में अटके वोट राहुल क्या समेट पायेंगे, नामुमकिन है । पर इस बार कांग्रेस को पहले से बेहतर परिणाम आने के आसार बने हुए है । राजद सुप्रीमों लालूप्रसाद यादव ऐन केन प्रकारेण अपनी खोई प्रतिष्ठा को पाने एवं फिर से सत्ता पर कब्जा करने की दृष्टि से हर तरह के प्रयास में जुट चले । अपने पुराने सहयोगी एवं प्रतिद्वन्दी बने लोजपा नेता रामविलास पासवान से चुनाव पूर्व हाथ मिलाने का प्रयास इस कड़ी में देखा जा सकता है । राजनीतिक क्षेत्र में इस तरह की घटना का घटित होना आम बात है । जदयू नेता नितिश फिर से अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यो के आधार पर सत्ता में वापिस लौटने का मन में किये प्रयत्ननशील तो है पर चुनाव में धांधली होने का भय भी उन्हें भयभीत कर रहा है । चुनाव परिणाम, आम जनता के मतदान के अलावे टिकटों के बंटवारे प्रत्याशियों के चयन एवं चुनाव में उभरे परिवेश को भी प्रभावित करता है । इस तरह के हालात के बीच बिहार विधान सभा की तस्वीर कैसी होगी? विकास या चुनावी हालात दोनों में प्रमुखता बनी रहेगी, ये तो चुनाव उपरान्त ही पता चल पायेगा ।



सोमवार, 18 अक्टूबर 2010

आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी.......

कॉमनवेल्थ गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमिटी के विवादों में घिरे चेयरमैन और कांग्रेस के सीनियर नेता

सुरेश कलमाडी ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर जवाबी हमला बोला है। कलमाडी ने साफ कहा है कि ऑर्गनाइजिंग कमिटी बलि का बकरा नहीं बनेगी और हमारी अब तक की खामोशी को कमजोरी नहीं माना जाना चाहिए।
शीला ने शनिवार को कहा था कि करप्शन का शक लोन पर दिए गए पैसे को लेकर है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने ऑर्गनाइजिंग कमिटी को 1600 करोड़ रुपए लोन दिए हैं।
कलमाडी ने कहा कि करप्शन पर शीला दीक्षित का बयान निराशाजनक और गैरजरूरी है। मुख्यमंत्री को दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपने विभागों में करप्शन पर सोचना चाहिए। वह कह रही हैं कि कमिटी का काम करने का तरीका रहस्यमय है, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के प्रेजिडेंट माइकल फेनेल ने गेम्स को सफल करार दिया है।
उन्होंने कहा कि हम पहले ही जांच कमिटी बनाए जाने के प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत कर चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि शुंगलू कमिटी सिर्फ कमिटी के 1,620 करोड़ रुपये के बजट को ही नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार के पास खर्च करने के लिए जो 16,000 करोड़ रुपए का बजट था, उसके खर्च की भी जांच करेगी।

शुक्रवार, 27 अगस्त 2010

पत्रकारिता या दलाली


कुछ दिन पहले की बात है मैं एक हिन्दी साप्ताहिक पत्रिका में काम कर रहा था। ये नौकरी भी मुझे काफी मश्कत के बाद मिली थी क्योंकि जहां भी मैं नौकरी के लिए जाता वहां रिजियूम तो जमा हो जाता पर आज तक कॉल नही आया। हर जगह सिफारिश मांगते है। कोई आपको जानता है तो आपका रिजियूम अंदर जायेगा नही तो बाहर ही पड़ा रहेगा और ये सच्चाई है। अगर खुदा ना खासते कही से कॉल आ गया तो किस्मत की बात है। अब जॉब की बात अंदर जाने पर कोई ऐसे सवाल पूछे जाएगे जिसका जवाब पता है तो ठीक है नही तो बोलेगे की आपको कॉल करके बुलायेगे। मै ये नही कह रहा कि उन सवालो का जवाब मै नही दे सकता पर उनका सवाल सही तो हो। एक चैनल में काम करने के लिए आपको अच्छा लिखना और बोलना आता हो। पैकिजींग आता हो, जो भी काम चैनल में होता हो उसके बारे में आप जानते हो। सावल इससे जुड़ा हो तो ठीक है। अगर किसी को जॉव पर रखना होगा तो आपसे कोई भी यही सवाल करेगा। मेरे एक साथी पत्रकार है । उन्होने मुझसे एक बार कहा था कि जितेन्द्र अगर तुम्हें जॉब पर रखना होगा तो उनका सवाल होगा की “तुम्हारे पिता जी का नाम क्या है” ? तुम्हें इसका जवाब मालूम है तुम बता सकते हो। अगर नही रखना होगा तो उनका सवाल होगा की “मेरे पिता जी का नाम क्या है” ? जिसका जवाब तुम्हें पता नही होगा।

ये सच्चाई है कि पत्रकारिता में दलाली पूरी तरह से हाबी है। खैर मै बात कर रहा था अपने हिन्दी सप्ताहिक पत्रिका की जिसमें मैनें सिर्फ 20 दिन ही काम कर पाया क्योंकि मुझे पता नही था कि जिस पत्रिका में मै काम करता हूं उसके संपादक महोदय मायावती के खिलाफ एक शब्द भी सुनना नही चाहते थे । उनके जुबान पर तो सिर्फ बहन जी – बहन जी सुनाई देता था। एक दिन मैनें मायावती के बारे में लिखा तो उन्होंने उस खबर को पढ़कर फाड़ दिया। मैने सर से कहा कि आपने इसे फड़ा क्यों दिया तो उन्होनें मुझसे पहा की आप बाहर जा कर अपना काम करो...और उन्होंने मुझे एक पेपर दिया और पढ़ने के लिए कहा। मैने उस पेपर को बाहर जाकर पढ़ा तो उसमें मायावती के करोड़ो रुपयो के माला की चर्चा थी। उस माले को उन्होने सही ठहराया था। सारे चैनल और समाचार पत्र में कही भी इस माले को सही नही ठहराया गया था। हर जगह यही सवाल मूंह खोले खड़ा था कि कहां से आया इतना पैसा ? जिसमें हजार-हजार के नोट लगें है।जांच हुई,आयकर विभाग वालो ने भी जांच किया की कहा से आया इतना सारा पैसा । कुछ दिन चर्चा हुई फिर उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।मैने सर से इस बारे चर्चा की तो उन्होंने कहां कि ये तो उनके चाहने वालों कि देन है जिन्होंने अपने बहन जी को एक-एक रुपया इक्कठा कर के ये माला बनवाया। बहन जी तो हमारे लिए भगवान है। मैने सर से बोला कि सर आप पत्रकार है पत्रकार कि तरह सोचिए। तो उन्होंने कहा कि अब तुमसे मुझे सिखना होगा पत्रकारिता। ये जो तुम्हें तन्खवा मिलती है वो कहां से आता है तुम नही जानते हो। मैने फिर जवाब दिया सर ये तो गलत है कि कोई कितना भी गलत करे और हम उसकी आवभगत करे।ये मुझसे नही होगा।मैं गलत को सही नही ठहरा सकता और सही को गलत नही होने दूंगा। तो उन्होंने कहां कि अभी इतने भी बड़े नही हो गए हो की हर चिज की परख करने लगो। अभी तो पत्रकारिता मे एक ही पैर रखे हो और अभी से ये तेवर रखोगे तो कही जॉब नही मिलेगा और मिलेगा तो ज्यादा दिन नही रह पाओगे। तो मैने सर को फिर जवाब दिया तो उन्होंने मुझे कहा की आप काम छोड़ दो।घर जाओ और अपने विचारों को बदलो तब जाकर कही नौकरी मिलेगी। मैने भी जवाब दिया सर आप जाति के आधार पर पत्रकारिता कर रहे है आप ये नही देख रहे है कि सामने जो है वो सही है यै गलत। मायावती कतनी पढ़ी-लिखी है ये तो जग-जाहिर है। एक जी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार ने ही कहा था कि “मायावती पन्ना देखे बिना पढ़ नही सकती”। इतना ही कहने की देरी थी और उस दिन ऑफिस में आखरी दिन था। अगले दिन गया तो सर ने बोला की आप जाओ हम आपको फोन कर के बुलायेगे। मैं वहा से चला आया पर आते-आते मैने सर से बोला सर पत्रकारिता किजिए दलाली नही।

मै रास्ते भर सोचता रहा कि मैने ऐसा क्या कह दिया। फिर मैने पूरी रात सोचता रहा कि शायद मै सर के हां ने हां मिलाता तो मै वहां से नही निकाला जाता। पर आपना भी आत्म सम्मान है जिससे मै समझवता नही कर सकता। लेकिन नौकरी मिलेगी कैसे क्योकि इससे पहले लगभग मैने एक साल इण्डियां न्यूज में internshipकिया था..हर दो-तान महीने बाद बोला जा रहा था कि इस बार तुम्हारा हो जायेगा। मेरे काम से ऑफिस में सारे सिनियर खुश थे और बोल रहे थे कि इस बार जितेन्द्र का हो जायेगा। एक दिन एक सिनियर ने कहा कि तुम यहां किसके द्वारा आये थे। मैने एक सिनियर का नाम लिया जो उस चैनल को छोड़ चूके थे। मेरे आने के दो महीने बाद। मुझे पता नही था की उनका नाम बताउगा तो वो मुझसे ये बोलेगे यहां नौकरी मिलना संभव नही है। आप जाओ जब हमें जरुरत होगी तो हम आपको बुलालेंगे। क्योंकि जिनके द्वारा मैं वहां गया था वे बहुतों के आंखो में खटकते थे। मुझे बहुतों ने कहा कि किसी और का नाम रख देतें तो तुम्हारा जॉब हो जाता। मैंने कहा कि ये मुझसे नही होगा कि जिसने मुझे रास्ता दिखाया मै उनका नाम ना लेकर दूसरे का नाम क्यों लू। तो उसने कहा की तो देखलो इसका परिणाम। तुम्हारे सामने है। फिर मै वहां से चला तो मेरे कुछ साथियों ने कहा कि एक साल में किसी की चापलूसी करते या किसी के आगे-पिछे करते तो तुम्हारा हो भी जाता। मेरा फिर वही जवाब था ये मुझसे नही होगा और मै अपने कमरे पर चला आया। तो मुझे एक वरिष्ठ पत्रकार की बात याद आई जो आज जी न्यूज मे है। उन्होंने मुझसे कहा था कि चैनल दूकान है।दूकान मे जिसके पास पैसा होता है उसी को समान मिलता है।दुकान(चैनल),समान(नौकरी),पैसा(सिफारिश या जूगाड़)।उन्होंने मुझसे कहा था कि जितेन्द्र जी आप लिखते रहिए और घूमते रहिए।बैठना मत। ये शब्द जब मैने सुना तो उनके तरफ देखा और वहां से नमस्ते करते हुए चल पडा। मुझे कुछ याद आ गई शायद उसे भी ये शब्द एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा था वो अब नही है...पत्रकारिता में उनका नाम सम्मान से लिया जाता है और पत्रकारिता के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है।

गुरुवार, 26 अगस्त 2010

बिहार की राजनीति और उसका समीकरण


बिहार की राजनीति और उसका समीकरण

बिहार ये वो जगह है जहां से मानो राजनीति जन्म लेती है।वो किसी भी प्रकार कि राजनीति हो।आज बिहार की राजनीति में जितना भी उतार-चढ़ाव है उसका जिम्मा कही ना कही लालू प्रसाद यादव और नितीश कुमार को जाता है।लेकिन अगर कोई हंसता है तो हमें बुरा नही लगता क्योंकि इसके जिम्मेवार हम है जो बिना सोचे सरकार चुनते है।इसलिएल अगर आज बिहार हाशिए पर है तो क्यों है ये जग-जाहिर है।बिहार की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी थी जो कितनी शिक्षित थी ये भी जग-जाहिर है जो हास्ताक्षर भी करना नही जानती थी।बहरहाल बात राजनीति की हो रही है।
बिहार में चुनाव होने वाला है।मैदान में हर नेता कुद चुके है।बिहार की राजनीति है तो आवाज दिल्ली तब आयेगी ही।मै कुछ दिन पहले ही बिहार से आया ।बेतियां से दिल्ली आ रहा था। ट्रेन के जिस बोगी में मैं बैठा था उस बोगी में चुनाव के मुद्दे पर बात हो रही थी। हर कोई सिर्फ नितीश का गुणगान कर रहा था। नितीश जी ने बिहार को बदल दिया..आज बिहार में जो विकास का कार्य हो रहा है उसमें नितीश जी का पुरा योगदान है लेकिन फिर भी पता नही डर लग रहा है की आने वाले चुनाव में क्या होगा।किसकी सरकार आएगी। मेरे से रहा नही गया मैने तुरन्त पुछ दिया कि भाई साहब जब नितीश कुमार काम कर रहे है तो उनकी ही सरकार आएगी। तो उस व्यक्ति ने जवाब दिया की हम ऐसे सोच रहे है ना हर कोई ऐसा सोचे तो ना। फिर मैं वहा से उठकर दूसरी बोगी में गया। थोड़ी देर बैठा रहा और खुद चुनाव पर बात छेड़ दी। बात छेड़ने की देरी थी उस बर्थ में बैठे लोगों ने नितीश की तारिफ करनी शुरु कर दी। मुझे लगा की आखिरकार नितीश जी ने तो कुछ तो किया ही है बिहार के लिए कि आज लोग उनका नाम ले रहे है।पर उसी जगह लालू जी का भी नाम आ रहा था पर उस लब्जों में मिठास नही कड़वाहट टपक रही थी। लोग बोल रहे थे कि लालू जी ने 15 साल तक बिहार का शोषण किया। बिहार कि जो स्थिती आज है उसे जिम्मेवार लालू प्रसाद यादव है। उन्होने बिहार को जरजर कर दिया है आज अगर बिहार हासिये पर है तो उसके जिम्मेवार लालू जी है।अब इसकी भरपाई में वक्त लगेगा इसके लिए नितीश जी को फिर से जिताना पड़ेगा।

लोगों की ये बात सुनकर लगा कि लालू प्रसाद यादव को राजनीति में उपरी पायदान तक पहुंचने के लिए 1977 की तर्ज पर संघर्ष करना पड़ेगा। लेकिन 1977 में जेपी का संघर्ष था। वही से निकले थे लालू जी।फिर कुछ साल पहले बनारस में लालू ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने ही जेपी को जेपी को जेपी बनाया फिर जेपी आंदोलन से नितीश कुमार भी निकले है। 1977 में तो सभी एक साथ थे पर अब 1997 की नही 2010 के नये हलात है। जिसमें लालू जी कही नही है। केन्द्र में पूर्व रेलमंत्री थे। बिहार लोकसभा चुनाव में उन्हें इतनी करारी हाल मिली कि उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।लालू जी बिहार नेम लोकसभा चुनाव लोजपा के साथ मिलकर लड़े और कांग्रेस को दरकिनार कर दिया। एक शब्द में कहे तो जिस थाली में खाया उसी में छेंद किया। पर इस चुनाव का परिणाम इतना बुरा हुआ कि रामविलास पासवान अपनी भी सिट नही बचा पाये। इस चुनाव के परिणाम से नितीश कुमार थोड़ा बल मिला। नितीश खुद को लेकर एक अलग लकीर खींच रहे है। नितीश कुमार 1977 में जमीन बेच कर चुनाव लड़े थे । अब वे सत्ता में है। एक पत्रकार ने उनसे पुछा कि आपने जमीन बेच कर चुनाव लड़ा है तो उन्होंने कोई जवाब नही दिया जैसे वह उनकी निजी सोच है। पर अगर यही सवाल लालू जी से पुछा जाता तो शायद लालू प्रसाद यादव इस सवाल को ही अपनी राजनीति का केन्द्र बना लेते। लालू यादव हर बात को राजनीतिक का केन्द्र बना लेते है। यही करण है कि वो एक बिन्दू बनकर रह गये है। लालू तत्काल को ही जीते है और नितीश जेपी दौर से बाहर निकल नही सकते क्योंकि उनकी राजनीतिक ट्रेनिंग जेपी और कहीं ज्यादा कर्पूरी ठाकुर के इर्द-गिर्द हुई है।
1977 से लेकर 2010 के दौर में सामाजिक संबंधो में कोई बड़ा अंतर बिहार में नही आया है। इसलिए लालू कल की जरुरत थे और नितीश आज की जरुरत है। लेकिन जनता कि जरुरत नितीश जी है पर विकास के नाम पर।
12 अप्रैल को नितीश जी ने कहा था कि मै इस महीने में विश्वास यात्रा पर निकलूंगा और विकास योजना और सामाजिक कार्यक्रमों पर अमल का जायजा लेंगे। इस विश्वास यात्रा का मकसद नितीश ने कहा था कि वे 2006 से ही कहते रहे है कि चार-साढ़े चार बाद वे अपने कामकाज की समीक्षा करेगें। इससे संतुष्ट होने पर ही वे लोगों से वोट मांगने जाएगे। वरना माफी मांग लेगें। इस साल बिहार में विधान सभा चुनाव होने वाला है। नितीश कुमार जनता के पैमाने पर कही ना कही खरा उतरे.. इसी कारण उनकी गूंज दूर तक है। तीन महीने पहले मैं पटना गया था। उससे पहले मै पटना तीन साल पहले गया था। पटना में काफी बदलाव देखने को मिला। जगह-जगह रेड लाइट, जेबरा क्रांसिग,फ्लाई ओवर। मैने सोचा विकास तो हुआ है पटना में लेकिन क्या पुरे बिहार की हालत ऐसी ही है या अलग। फिर मैने सोचा कि पटना तो बिहार की राजधानी है यहां तो विकास होनी ही है।
अब बात लालू जी कि। लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के नाम पर बिहार की जनता को 15 वर्षो तक लूटते रहे और नितीश कुमार सुशासन और विकास के नाम पर बिहार कि जनता को बेवकूफ बना रहे है। मीडिया मनैंजमेंट और प्रोपगेंन्डा के बल पर बिहार के साथ नितीश कुमार भी वही कर रहें है जो लालू जी ने किया था।

दोनो में फर्क सिर्फ इतना है कि लालू व्यवहार और बोलने में फुहर है औऱ नितीश मीडिया की भाषा बोलने में माहिर है। दुखद बात ये है कि लालू जी का भूत दिखाकर नितीश जी बिहार में वही कर रहे है जो लालू कर रहे थे।लालू बिहार की शिक्षा को यू कहे तो पटरी से उतार दिये तो नितीश जी पटरी से कई किलोमीटर दूर पहुंचा दिये है। जहां से वापस पटरी पर लाने में कई दशक लग जायेगा।
नितीश जी के कार्यकाल का पांच वर्ष होने को है।विकास के बड़े-बड़े दावे किये जा रहे है जिस सड़क और पुल को दिखाकर बिहार बदल रहे है उस पर गौर करेगें तो पायेंगे की अधिकांश योजना लालू प्रसाद के 2000 से 2005 के कर्यकाल के दौरान स्वीकृत हुए थे और उन सभी योजनाओं पर टेंडर भी हो गए थे। ये अगल बात है कि लालू शासन में रहते तो सड़के और पुल भी नही बनते...खैर एक तरफ नितिश कुमार निवेश के बड़े-बड़े दावे कर रहे है और बिहार चेम्बर ऑफ कोमर्श नितीश के सुर में सुर मिला रहा है।आपको पता है कि बिजली के क्षेत्र में शून्य जेनरेशन बिहार का है।केन्द्रीय सेक्टर के बिजली का काम चल रहा है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की गुजरात में एक छोटे जिले में बिजली की जितनी खपत है उतनी खपत पूरे बिहार की है। मात्र 900 से 1000 मेंगावाट बिजली ही बिहार को मिल रही है और उसी में नेपाल और रेलवे को भी दिया जाता है। ऐसे हालात में कोई व्यापारी यहां निवेश करने क्यों आयेगा।इसके लिए नितीश
जी को कोई ना कोई कदम तो उठाना ही पडेगा।

हमारा फोकस इस बात पर है कि बिहार की जनता को सही परिप्रेक्ष्य मिल सके,प्रशासन जिम्मेदार बन सके और सरकारी तंत्र से जितना संभव हो आम आदमी को राहत मिल सके।बिहार में सर्वत्र बदहाली है,तीव्र असंतोष हैऔर बुगत संभव है कि अगर नितीश जी बहुत जल्द कोई कड़े कदम नही उठायेगें तो उनके प्रति भी लोगों का विश्वास हिल जायेगा। याद होगा की जब लालू शासन में लालू के खिलाफ कोई बोलता था तो लोग कहते थे की ये जगन्नथ मिक्षा के घूसखोरवा युग से तो अच्छा ही है और फिर पिछड़ो के वे शक्तिशाली हीस तो पर रहे है।आग इसी सोच का परिणाम सामने है पूरा बिहार रो रहा है। लेकिन समय अब बदल चूका है..बिहार में चाहे अब जिसकी भी सरकार रहे,चाहे कोई भी आये या जाये वहां जाति के नाम पर राजनीति खत्म होनी चाहिए और सब बिहारवासियों को ये समझना चाहिए की दूसरा बिहारी भी पहले बिहारी है बाद में भूमिहार या यादव है।
खैर बात बिहार राजनीति पर हो रही है। विधानसभा चुनाव होने वाला है ..इसी दौर में कांग्रेस भी अपनी राजनीतिक जमीन के लिए दरवाजा खटखटा रही है तो इसका मतलब दिल्ली में लालू विरोध और बिहार में नितीश की विकास योजनायें कांग्रेस को रोक सकती है। लेकिन कांग्रेस बिहार में पार्टी का अलख जगाने के लिए मशक्कत कर रही है। अब किसे राजनीतिक जमीन मिल पा रही है और उस जमीन पर कौन अपनी कुर्सी जमा पायेगा ये तो आने वाली विधानसभा चुनाव ही तय करेगी. हर किसी का काम दिखता है। लालू जी का भी काम लोगों नें देखा उसका अंजाम आपको सामने है..नितीश जा का भी काम लोगों को दिख रहा है और इंतजार किजिए बहुत जल्द पंद्रह साल का कचड़ा निकल जायेगा।