रविवार, 26 अगस्त 2012

सन्नाटा कर गए हंगल...

"मुझे यहां तक पहुंचाने वाले तेरा शुक्रिया..आगे यहां से मुझे अकेले ही जाना है"

रंगमंच का मझा हुआ कलाकार आज को दुनिया को अलविदा कह गया। गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता एके हंगल का आज सुबह निधन हो गया। मुंबई के आशा पारेख अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।इससे पहले हंगल की पार्थिव देह को लाल झंडे में लपेट कर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। हंगल का शुरूआत से ही वामपंथ की ओर झुकाव रहा था। वह अंतिम वक्त तक सीपीआई के सदस्य बने रहे। 98 साल के हंगल को 16 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 अगस्त को हंगल अपने घर में गिर गए थे। पीठ में चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनकी सर्जरी हुई।सर्जरी होने के बावजूद उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में पता चला कि उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ है। इसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके चलते वेंटीलेटर हटा दिया गया।

 एके हंगल 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।उनकी पहली फिल्म थी बासु भट्टाचार्य की तीसरी कसम  जो 1966 में आई थी। उन्होंने नमक हराम,शोले,शौकीन और आईना जैसी सुपर हिट फिल्मों में काम किया था। उन्हें अंतिम बार टीवी सीरियल मधुबाला में देखा गया था। चरित्र अभिनेता पद्म भूषण अवतार किशन हंगल का जन्म एक फरवरी 1914 को कश्मीरी पंडित परिवार में अविभाजित भारत मे पंजाब राज्य के सियालकोट में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित हरी किशन हंगल था। उनका बचपन पेशावर में गुजरा। वहां उन्होंने थियेटर में अभियन किया। पिता के रिटायरमेंट के बाद हंगल परिवार पेशावर से कराची आ गया था। बंटवारे के बाद हंगल परिवार 1949 में बंबई आ गया। हंगल तीन साल पाकिस्तान में जेल में भी रहे। साल 1966 से 2005 के अपने फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 225 फिल्मों में काम किया। मुंबई में हंगल बलराज साहनी और  कैफी आजमी के साथ इप्टा थियेटर से जुड़ गए। एके हंगल  आखिरी बार अमोल पालेकर की फिल्म पहेली 2005 में नजर आए।यही नही 8 फरवरी 2011 को हंगल मुंबई में फैशन डिजाइनर रियाज गांजी के शो में व्हीलचेयर पर आए। सरकार ने एके हंगल को 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

शनिवार, 25 अगस्त 2012



                                                संसद मौन है......
एक वो है जो रोटी बेलता है...एक वो जो रोटी से पकाता है...एक वो है जो रोटी खाता है....एक और जो रोटी से खेलता है। वो है कौन? बड़ी बात है। संसद खुलती है अपने समय के अनुसार..फिर कानो में कानाफूसी शुरू होती है और संसद में हंगामा शुरू होता है। कानों  में  रही बात इतनी दूर तक जाती है कि पूरे देश में इसकी आवाज सुनाई देती है। पर वो कान में बोलने वाला जो था वो मनमोहन सरकार के संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव शुक्ला...जो राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन के कान में आहिस्ते से बोले- "शोरगुल होगा.. पूरे दिन के लिए सदन को एडजर्न करिए।" वाह क्या बात है ? खैर आपका क्या जाता है जो जाता है जो जा रहा है वो तो जनता का जा रहा है..जो एक रूपया जमा कर ट्रैक्स भरते है..अगर नही भरते तो उन पर टैक्स ना भरने का नोटिस उनके  घर पहुंत जाता है। बड़ी शर्म की बात है।पर सबसे बड़ा सवाल ये है कि आम जनता सरकार को करोड़ों रुपए टैक्स देती है। वो कैसे भूल सकती है कि संसद की कार्यवाही पर एक दिन में करीब 7 करोड़ 80 लाख रुपए का खर्च आता है। लोगों में गुस्सा है। राजीव शुक्ला ने सरकार को 'कोयले' की कालिख से बचाने के लिए सभापति के कान में एक 'मंत्र' फूंका। ये विपक्ष को रास नही आई..और आती भी कैसे सरकार जो गिरानी है और सत्ता पर काबिज होनी है। जनता ता पैसा है हमारा क्या जाता। फिर कल  आयेगें। कौन सा हमारे जेब  से पैसा लग रहा है। वजह विपक्ष ने हंगामा शुरू किया और दिन राज्यसभा का काम ठप हो गया। लेकिन जनता के करोड़ों रुपए का जो नुकसान हुआ, उसका हिसाब कौन देगा?
गलती सिर्फ सरकार की ही नही बल्कि विपक्ष की भी है अगर वो चाहे तो हंगामें की बजाय सार्थक बहस कर सकती है।और अपनी बात कह सकते है।जनता देख रही है और 2014  में जब चुनाव होगी तो  जनता उसका जवाब जरूर देगी। देश की संसद मौन है..पर देश की जनता  नही।

  

बुधवार, 15 अगस्त 2012


आजादी के 65 वर्ष पूरे...66 वां वर्ष शुरू...और आजादी के मायने..
आजादी का मतलब है क्या..क्या आजादी का मतलब तीन रंगो से गया जा सकता है। भारत के आजादी के 65 साल हो गये पर क्या आपको लगता है कि हम आजाद है। कल 14 अगस्त था। मैं एक साल से अपने दफ्तर लगाता जाता रहा हूं। मै प्रतिदिन ट्रेन से आता हूं। पर पूरे एक साल में कभी भी दिल्ली सराह रोहिला रेलवे स्टेशन पर चैंकिंग नही हुई। पर कल जब मैं दफ्तर से घर जा रहा था तो रेलवे स्टेशन पर चैकिंग हुई। बड़ा ताजूब हुआ..मैने उस आपीएफ के जवान से पूछा सर आज इतनी चैकिंग क्यों? तो पुलिस वाले ने जवाब दिया की कल 15 अगस्त है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चैंकिंग चल रही ही। मै मन ही मन मुस्कुराया और फिर वहां से चल पड़ा। मैं सोच रहा था कि अगर यह चैकिंग हमेशा होती तो मुबंई में ब्लास्ट होता ही नही। ना पुणे में जर्मन बैकरी ब्लास्ट होती ना दिल्ली कोर्ट के पास ब्लास्ट होता।
क्या आजादी के दिन ही सब कुछ याद आता है। देश की सुरक्षा, राष्ट्र गान और देश के विकास की बात। हर गली, सड़क हर जगह आपको देश भक्ति के गाने सुनने के मिल जाता है। जब देश भक्ति के गाने कानों में पड़ते है तो मानों लगता है कि हम यहां क्या है हमें भी शरहद पर होना चाहिए। दिल से एक आवाज आती है कि हमें देश के लिये कुछ करना चाहिए। फिर जैसे ही 15 अगस्त दिन सुर्य के साथ ढ़लता जाता है लोगों के दिल से देश की भावना भी निकलती जाती है। क्यों कि हम आजाद है और हम कुछ भी सोच सकते है। मैं आजाद हूं।...
भारत अपनी आजादी के 66 वां साल मना रहा है। अच्छा लग रहा है कि " हम आजाद है" । मै आज जब सुबह दफ्तर के लिये घर से निकला तो रास्ते भर देखते आ रहा था कि आज आजादी के रंग सड़को पर कैसे है। हर मोड़, हर चौराहे पुलिस बल और सेना के जवान तैनात थे। पूरे दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत की परिंदा भी पर नही मार सकता। बहुत अच्छा लगा कि हम आज सुरक्षित है पर क्या कल भी ऐसा होगा। अमोमन नही। आज सड़को पर ट्रैफिक पुलिस इतनी की कही भी सड़क दुर्घटना हो ही नही सकता। क्या कल भी ट्रैफिक पुलिस ऐसे ही अपनी जिम्मेवारी से काम करेगें। मै पूरे रास्ते यही देखते आ रहा था। दफ्तर आने के बाद मै कुछ देर दफ्तर में बैठा और फिर दफ्तर से बाहर चाय पिने के लिए निकला। चाय के दूकान पर गया तो देखा कि सड़क के किनारे रेड लाइट पे बहुत सी गाड़ियां रुकी हुई थी। एक दो बच्चे आये और गाड़ी में बैठे लोगों के शिशे पर हाथ रख कर पैसे मांगने लगे। कोई देने को तैयार नही था। कुछ लोग तो गुस्सा हो गये कि गाड़ी के शिशे से हाथ हटाओं। फिर रेड लाइट खुल गई और गाड़ी चल पड़ी। फिर वे दोनों बच्चे सड़क के किनारे आ गये। मैने सोचा कि आज 15 अगस्त है कुछ बात करता हूं उनसे। अमोमन ऐसे मै कभी बात नही करता उनसे पर आज लगा कि बात करनी चाहिये। सुबह के 6.45 हो रहे थे। मै अपनी घड़ी बार बार देख रहा था कि दफ्तर में भी जाना था 7.30 में प्रधानमंत्री को झंडा फहराते देखना था फिर देश को संबोधित करेगें ये भी सुनना था। मैने उन बच्चों को बुलाया। वे आये तो मैने चाय वाले को बोला इन्हे भी चाय दो। जब मैने उन्हे चाय पिने के बोला तो वे एक दूसरे को देख रहे थे। मैने उनसे पूछा कि आज क्या है तुम्हे मालूम है उन्होंने बोला कि आज झंडा फहराया जाता है पर क्यों फहराया जाता है उन्हे नही मालूम था। ये ताजूब की बात नही है कि उन्हे नही मालूम है क्यों कि इन बच्चो ने ना कभी इस बारे जाने और ना किसी ने उन्हे कुछ बताया है। फिर मैने चाय वाले को पैसे दिये और दफ्तर में आ गया। सुबह के 7.25 हो रहा था। प्रधानमंत्री लालकिला पहुंच चूके थे। और मार्च करते हुये तिरंगे की तरफ जा रहे थे। मै ठहर गया और टीवी देखने लगा। सुबह के 7.30  प्रधानमंत्री के झंडा फहराया। राष्ट्र गान शुरू हुआ। दफ्तर में सारे जहां थे खड़े हो गये। राष्ट्र गान खत्म हुआ फिर हल्ला होने गया की ब्रकिंग चलाओं प्रधानमंत्री जो बोल रहे है। मुझे बोला गया कि देखों प्रधानमंत्री क्या बोल रहे है। लिखते रहना। पैकेज भी लिखना है। मैं प्रधानमंत्री का भाषण सुनने गया। मुझे गया कि देश की हालत जो उसपर प्रधानमंत्री क्या बोलेगें। वही पूराना वाक्य। देश के लिये ये करना है। गरीबी हटाना है...अशिक्षा हटानी है। वही महंगाई को रोना। और आखिरकार प्रधानमंत्री ने महंगाई का ठिकरा मौनसून पर फोड़ ही दिया। दुनियां आर्थिक संकट में है। भारत पर इसका असर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा की भारत को आजादी उस वक्त पूरी तरह मिलेगी जब गरीबी और भूखमरी पूरी तरह खत्म होगी। उन्होंने देश के विकास के लिए हर संभव कोशिश करने की बात कही। ये बात मुझे तो खोखले  लगते है। प्रधानमंत्री को आज देश की हालत पर रोना आ रहा है। पर जब हम इस सरकार के मौजूदगी में हुये भ्रष्टाचार और घोटाले के पन्नों को पलटते है तो बड़ी शर्म आती है। भारत को आजादी  के 65 साल पूरे हो गये लेकिन देश  आज भी गुलाम है।भारत गुलाम है..भ्रष्टाचार  का घोटालों का और महंगाई का।आजादी के बाद से ही भारत  में  घोटाने शुरू  हो गये ऐसा लगा रहा है कि भारत में  घोटाले नहीं, घोटालों में भारत है। आजादी के दिन याद किजिए उन घोटालों को जो हमारे देश को शर्मसार करता है। 2  जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, स्टांप घोटाले, सत्यम घोटाला, बोफोर्स घोटाला, चारा घोटाला,  हवाला घोटाला,  आईपीएल घोटाला,हर्षद मेहता घोटला और केतन पारेख स्टॉक मार्केट घोटला ..और ना जाने कितने घोटाले है जो हमे याद नही है।
खैर ये देश की  बात सुनते - सुनते आप भी पक्क ही चूके होगे। कुछ अब नया होगा तो बतायेगें। .......जय हिंद.......

रविवार, 5 अगस्त 2012

अन्ना की राजनीतिक पार्टी....



किसी ने सोचा नही था की देश की राजनीति में इतना बड़ा भूचाल आयेगा। 16 महिनों से चल रहा आंदोलन एक नई परिभाषा गढ़ने की चेतावनी के साथ खत्म होगी। आखिरकार वो दिन आ ही गया जब देश की जनता की हक की लड़ाई लड़ रहे 75 साल के बुजूर्ग ने जिसने अपना सारा जीवन देश के लिये समर्पित कर दिया उसे देश की सरकार के सामने से खाली हाथ लौटना पड़ा। शांति और सदभ्वना से अपनी लड़ई लड़ रहे इस अन्ना ये समझ गये कि सरकार बहरी हो चूकी है और ये कुछ नही सुनेगी। तो फिर उस सरकार को जताने के लिए उसे घर में घूस कर जगाना पड़ेगा और वो घर है संसद।
जो भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून की मांग करते हुये जंतर-मंतर से शुरू हुई वही लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ अब खुद राजनीतिक लड़ाई के लिये उसी जंतर-मंतर पर तैयार है। क्योंकि अगर सिस्टम में खराबी है तो उसे वैसे ही छोड़ दो जैसे सिस्टम चल रहा है या अगर उसे बदलना है तो उस सिस्टम का हिस्सा बनकर उसे खत्म करो। तो क्या वाकई राजनीतिक तौर पर अन्ना हजारे विकल्प देने को तैयार है। तो अगर अन्ना हजारे राजनीति की राह पकडेगें तो क्या संसदीय राजनीति के भीतर घुसकर अन्ना हजारे चुनावी जीत की उस व्यवस्था को तोड़ देंगे जो धन-बल से लेकर जातीय समीकरणों के आसरे बनी हुई है।
आज देश हाशिये पर है उसके जिम्मेदार राजनेता से लेकर नौकरशाह और सरकारी दफ्तरों में बैठे बाबूओं के कारण है। जिसकों बदलने के लिये उस सिस्टम में उतरना ही एक विकल्प रह गया है। देश में भ्रष्टाचार चरम पर है इसको खत्म करने का बेडा 75 साल अन्ना ने उठाया। क्योंकि देश में जो भ्रष्टाचारी है वो शिर्ष पर है जो भ्रष्टाचार की रोटी को बेलता है फिर पकता है औऱ फिर उसे अपने नुमाईनदों में बांट कर खाता है ताकि कोई डकार ना मारे। ये इसलिये होता है क्योंकि हमारा संसद मौन है। उस संसद में एक अलख जगाने की कोशिश किसी ने की जो वो है अन्ना हजारे। जिसका साथ दिया बच्चे, युवा महिलाये और बुजूर्ग। जिसके जुबांन पर एक ही शब्द था ‘ मैं अन्ना हूं ‘ । क्योंकि अन्ना ने ही कहा था कि ये सारे लोगों मेरे परिवार के है और मेरा परिवार बहुत बड़ा है।
पर सवाल यह उठता है कि अगर अन्ना टीम चुनाव में उतरती है तो क्या राजनीतिक विकल्प की सोच इस ईमानदारी को चुनावी लड़ाई में मान्यता दे देगी। क्योंकि वोटरो की ईमानदारी जरूरी है। क्योकि इमानदारी का चुनाव प्रयास जमानत जब्त करने की दिशा में भी है और जमानत जब्त भी करवाती है। हम अगर पिछले कुछ आकड़ो रक नजर डाले तो मालवंकर ने तो पोस्ट कार्ड के जरीये वोटरों को अपनी इमानदारी से चुनाव लड़ने का सच बताया लेकिन गुजरात में वह हार गये। जनरल एस के सिन्हा आर्मी चीफ ना बनाये जाने पर 1984 में पटना से चुनाव मैदान खड़े हुये लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई। लेकिन इसके उलट 1957 में पटना में नामी अर्थशास्त्री और समाजवादी डा. ज्ञानचंद की जमानत जब्त और किसी ने नही बल्कि पटना के एक पंसारी की दुकान चलाने वाले रामशरण साहू ने करवा दी।यानी राजनीतिक विकल्प सिर्फ चुनावी जीत से तय नहीं हो सकती बल्कि समाज के भीतर उन आकांक्षाओं को बदलने से तय होगा। यानी राजनीतिक की परिभाषा बदलनी पड़ेगी। जैसे चाणक्य ने अखंड भारत का सपना देखा था.. पर चाणक्य ने साम , दाम, और भेद सब अपनाया था। और वही सपना अन्ना हजारे का भी है सम्पूर्ण भारत को भ्रष्टाचार से मुख्त कराना पर अन्ना ने शांति और सदभावना के तर्ज पर ये लडाई लड़ी। इस तर्ज पर डा. अब्दुल कलाम की एक लाईन याद आ गई।“ सपना वो नही होता जो निंद में आये...सपना वो होता है जिसे पूरा किये बिना निंद ना आये ”।
अब अगर अन्ना हजारे चुनाव मैदान में उतरते है तो सिर्फ राजनीतिक पार्टी बनाने या ईमानदार उम्मीदवार को खोजने भर का नही है बल्कि राजनीतिक तौर पर मौजूदा परिस्थितियों से उस जनता को जोड़ने का भी है जो हाशिये पर है। यानी अन्ना अगर पार्टी बनाते है तो उनका काम महात्मा गांधी और विनोबा भावे के सपने को जगाना भी होगा और जेपी की अधूरी पड़ी संपूर्ण क्रांति और मंडल आयोग से पैदा हुई सियासी राजनीति से आगे ले जाकर उस आर्थिक सुधार को चुनौती देनी होगी। जिसकी विसंगतियों से पहली बार पूरा देश आहत है लेकिन किसी दूसरे राजनीतिक दल के पास अभी तक कोई विकल्प नहीं है।