चुनाव की चुनौती, विजय का संकल्प और नरेन्द्र मोदी की नियुक्ति। फिर लालकृष्ण आडवाणी ने चुनौती दी और राजनाथ सिंह के नाम पत्र लिखकर पार्टी के पदो से इस्तीफा देकर चुनौती दी। फिर 48 घंटे बाद मना लिया गय़ा। फिर जेडीयू लालकृष्ण आडवाणी के नाम के सहारे गठबंधन तोड़ने की धमकी थी। राजनीति में सब जायज है। समझना आसान है कौन किसके कांधे पर बंदूक रख के चला रहा है। शाम को आडवाणी फोन करते है और नीतीश कुमार से बात होती है और पार्टी की ओर से खबर आ रही है कि गठबंधन नही टूटेगी हम सब साथ है।
2014 के लिये नरेन्द्र मोदी प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन घोषित क्या हुये पार्टी और गठबंधन के बड़ी लकीर खींच गई। इतिहास अपने आप को दोहराता है। बीजेपी 70 के दशक के जनसंघ के दौर में आ खड़ी हुई है। चार दशक बाद बीजेपी में जो कुछ हुआ उसने चार दशक पहले बलराज मधोक के अटल बिहारी वाजपेयी पर लगाये उस इल्जाम की याद दिला दी जब वाजपेयी इंदिरा से मिलकर राजनीति करने और जनसंघ से बड़ा कद वाजपेयी का बनाने का सिलसिला शुरु हुआ था।संयोग से उस वक्त पत्र बलराज मधोक ने लिखा था और आरएसएस को सक्रिय होना पड़ा था। लेकिन सीधे तौर पर संघ ने जनसंघ की कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप नहीं किया था लेकिन चार दशक बाद परिस्थितिया उल्टी हैं। पत्र लालकृष्ण आडवाणी ने लिखा। और इल्जाम पार्टी की कार्यप्रणाली पर लगाकर अपना कद बीजेपी के बाहर कहीं ज्यादा बड़ा कर लिया। इस बार आरएसएस ने इतिहास बदलते हुये सीधा हस्तक्षेप किया और बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ से लेकर लालकृष्ण आडवाणी तक से सीधी बातचीत की। पर नरेन्द्र मोदी के नाम पर कोई समझौता संघ को मंजूर नही। संघ ने मोदी को एक ऐसे विक्लप के रूप में पेश किया है जिसके आसरे 2014 लोकसभा चुनाव जीत सके। बीजेपी में ये मान कर चल रही है कि आने वाले समय में वो देश की कमान उसके हाथ में होगी।
तीन सवाल जेहन उठ रही है। क्या कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए के जरीये जिस हालात में देश आ पहुंचा है, उसमें बीजेपी मान चुकी है कि ये संघर्ष करने की जरुरत नहीं है। सत्ता उसके पास चल कर खुद आ जायेगी। दूसरा सवाल है कि क्या आरएसएस ऐसे मौके को हाथ से कोने नहीं देना चाहता है। इसलिये मोदी की अगुवाई में संघ उस राजनीतिक प्रयोग को बीजेपी में करना चाह रहा है जिसे अटल-आडवाणी ने अपने दौर में करने नहीं दिया। यानी पहली बार संघ को लगने लगा है कि नेताओं के बदले कार्यकर्ताओं की पार्टी बीजेपी की होनी चाहिये। तो सवाल उठा कि क्या बीजेपी में एक नये युग की शुरुआत हो गई है। यानी वाजपेयी आडवाणी के बाद मोदी युग आ गई है। और इस युग में नेता सिर्फ मोदी है और बाकि कार्यकर्ता। तो क्या मोदी की पहचान मौजूदा राजनेताओं की कतार से एकदम अलग है। शायद यही कारण है कि बीजेपी के सहयोगी पार्टी जेडीयू नरेन्द्र मोदी को हजम नही कर पा रही है। नीतीश को डर सता रहा है कि बीजेपी नरेद्र मोदी को पीएम बनायेगी। इसलिए नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी-जेडीयू गठबंधन में आई दरार हर बीतते पल से साथ और चौड़ी होती जा रही है। यही कारण है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को अल्टीमेटम दिया है कि वो दो दिन के अंदर पीएम उम्मीदवार तय करे। इस बीच, गठबंधन टूटने से होने वाले नुकसान को भांपते हुए बीजेपी ने रिश्ते बचाने की कवायद तेज कर दी है। इस बाबत बीजेपी नेताओं ने जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव के घर जाकर उनसे मुलाकात किया। शरद यादव ने कहा कि आडवाणी जी हमारे लिए कमजोर नहीं हुए हैं और उनके लिये आदर बना हुआ है। यानी माना जा सकता है कि आडवाणी ही वो कड़ी है जो बीजेपी और जेडीयू को जोड़ सकते है।यानी साफ है कि आडवाणी पार्टी के भीतर परामर्श और सुझाव देने वाले बुजुर्ग नेता के तौर पर लगातार गाईड करते रहें। यानी एनडीए में अगर कोई बड़ा नेता है तो वो आडवाणी।
