किसी ने सोचा नही था
की देश की राजनीति में इतना बड़ा भूचाल आयेगा। 16 महिनों से चल रहा आंदोलन एक नई
परिभाषा गढ़ने की चेतावनी के साथ खत्म होगी। आखिरकार वो दिन आ ही गया जब देश की
जनता की हक की लड़ाई लड़ रहे 75 साल के बुजूर्ग ने जिसने अपना सारा जीवन देश के लिये
समर्पित कर दिया उसे देश की सरकार के सामने से खाली हाथ लौटना पड़ा। शांति और
सदभ्वना से अपनी लड़ई लड़ रहे इस अन्ना ये समझ गये कि सरकार बहरी हो चूकी है और ये
कुछ नही सुनेगी। तो फिर उस सरकार को जताने के लिए उसे घर में घूस कर जगाना पड़ेगा
और वो घर है संसद।
जो भ्रष्टाचार के
खिलाफ कानून की मांग करते हुये जंतर-मंतर से शुरू हुई वही लड़ाई भ्रष्टाचार के
खिलाफ अब खुद राजनीतिक लड़ाई के लिये उसी जंतर-मंतर पर तैयार है। क्योंकि अगर
सिस्टम में खराबी है तो उसे वैसे ही छोड़ दो जैसे सिस्टम चल रहा है या अगर उसे
बदलना है तो उस सिस्टम का हिस्सा बनकर उसे खत्म करो। तो क्या वाकई राजनीतिक तौर पर
अन्ना हजारे विकल्प देने को तैयार है। तो अगर अन्ना हजारे राजनीति की राह पकडेगें
तो क्या संसदीय राजनीति के भीतर घुसकर अन्ना हजारे चुनावी जीत की उस व्यवस्था को
तोड़ देंगे जो धन-बल से लेकर जातीय समीकरणों के आसरे बनी हुई है।
आज देश हाशिये पर है
उसके जिम्मेदार राजनेता से लेकर नौकरशाह और सरकारी दफ्तरों में बैठे बाबूओं के
कारण है। जिसकों बदलने के लिये उस सिस्टम में उतरना ही एक विकल्प रह गया है। देश
में भ्रष्टाचार चरम पर है इसको खत्म करने का बेडा 75 साल अन्ना ने उठाया। क्योंकि
देश में जो भ्रष्टाचारी है वो शिर्ष पर है जो भ्रष्टाचार की रोटी को बेलता है फिर
पकता है औऱ फिर उसे अपने नुमाईनदों में बांट कर खाता है ताकि कोई डकार ना मारे। ये
इसलिये होता है क्योंकि हमारा संसद मौन है। उस संसद में एक अलख जगाने की कोशिश
किसी ने की जो वो है अन्ना हजारे। जिसका साथ दिया बच्चे, युवा महिलाये और बुजूर्ग।
जिसके जुबांन पर एक ही शब्द था ‘ मैं अन्ना हूं ‘ । क्योंकि अन्ना ने ही कहा
था कि ये सारे लोगों मेरे परिवार के है और मेरा परिवार बहुत बड़ा है।
पर सवाल यह उठता है
कि अगर अन्ना टीम चुनाव में उतरती है तो क्या राजनीतिक विकल्प की सोच इस ईमानदारी
को चुनावी लड़ाई में मान्यता दे देगी। क्योंकि वोटरो की ईमानदारी जरूरी है। क्योकि
इमानदारी का चुनाव प्रयास जमानत जब्त करने की दिशा में भी है और जमानत जब्त भी
करवाती है। हम अगर पिछले कुछ आकड़ो रक नजर डाले तो मालवंकर ने तो पोस्ट कार्ड के
जरीये वोटरों को अपनी इमानदारी से चुनाव लड़ने का सच बताया लेकिन गुजरात में वह
हार गये। जनरल एस के सिन्हा आर्मी चीफ ना बनाये जाने पर 1984 में पटना से चुनाव
मैदान खड़े हुये लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई। लेकिन इसके उलट 1957 में पटना में
नामी अर्थशास्त्री और समाजवादी डा. ज्ञानचंद की जमानत जब्त और किसी ने नही बल्कि
पटना के एक पंसारी की दुकान चलाने वाले रामशरण साहू ने करवा दी।यानी राजनीतिक
विकल्प सिर्फ चुनावी जीत से तय नहीं हो सकती बल्कि समाज के भीतर उन आकांक्षाओं को बदलने
से तय होगा। यानी राजनीतिक की परिभाषा बदलनी पड़ेगी। जैसे चाणक्य ने अखंड भारत का
सपना देखा था.. पर चाणक्य ने साम , दाम, और भेद सब अपनाया था। और वही सपना अन्ना
हजारे का भी है सम्पूर्ण भारत को भ्रष्टाचार से मुख्त कराना पर अन्ना ने शांति और
सदभावना के तर्ज पर ये लडाई लड़ी। इस तर्ज पर डा. अब्दुल कलाम की एक लाईन याद आ
गई।“ सपना वो नही होता जो निंद में आये...सपना वो होता है जिसे
पूरा किये बिना निंद ना आये ”।
अब अगर अन्ना हजारे
चुनाव मैदान में उतरते है तो सिर्फ राजनीतिक पार्टी बनाने या ईमानदार उम्मीदवार को
खोजने भर का नही है बल्कि राजनीतिक तौर पर मौजूदा परिस्थितियों से उस जनता को
जोड़ने का भी है जो हाशिये पर है। यानी अन्ना अगर पार्टी बनाते है तो उनका काम
महात्मा गांधी और विनोबा भावे के सपने को जगाना भी होगा और जेपी की अधूरी पड़ी
संपूर्ण क्रांति और मंडल आयोग से पैदा हुई सियासी राजनीति से आगे ले जाकर उस
आर्थिक सुधार को चुनौती देनी होगी। जिसकी विसंगतियों से पहली बार पूरा देश आहत है
लेकिन किसी दूसरे राजनीतिक दल के पास अभी तक कोई विकल्प नहीं है।
