शुक्रवार, 27 अगस्त 2010

पत्रकारिता या दलाली


कुछ दिन पहले की बात है मैं एक हिन्दी साप्ताहिक पत्रिका में काम कर रहा था। ये नौकरी भी मुझे काफी मश्कत के बाद मिली थी क्योंकि जहां भी मैं नौकरी के लिए जाता वहां रिजियूम तो जमा हो जाता पर आज तक कॉल नही आया। हर जगह सिफारिश मांगते है। कोई आपको जानता है तो आपका रिजियूम अंदर जायेगा नही तो बाहर ही पड़ा रहेगा और ये सच्चाई है। अगर खुदा ना खासते कही से कॉल आ गया तो किस्मत की बात है। अब जॉब की बात अंदर जाने पर कोई ऐसे सवाल पूछे जाएगे जिसका जवाब पता है तो ठीक है नही तो बोलेगे की आपको कॉल करके बुलायेगे। मै ये नही कह रहा कि उन सवालो का जवाब मै नही दे सकता पर उनका सवाल सही तो हो। एक चैनल में काम करने के लिए आपको अच्छा लिखना और बोलना आता हो। पैकिजींग आता हो, जो भी काम चैनल में होता हो उसके बारे में आप जानते हो। सावल इससे जुड़ा हो तो ठीक है। अगर किसी को जॉव पर रखना होगा तो आपसे कोई भी यही सवाल करेगा। मेरे एक साथी पत्रकार है । उन्होने मुझसे एक बार कहा था कि जितेन्द्र अगर तुम्हें जॉब पर रखना होगा तो उनका सवाल होगा की “तुम्हारे पिता जी का नाम क्या है” ? तुम्हें इसका जवाब मालूम है तुम बता सकते हो। अगर नही रखना होगा तो उनका सवाल होगा की “मेरे पिता जी का नाम क्या है” ? जिसका जवाब तुम्हें पता नही होगा।

ये सच्चाई है कि पत्रकारिता में दलाली पूरी तरह से हाबी है। खैर मै बात कर रहा था अपने हिन्दी सप्ताहिक पत्रिका की जिसमें मैनें सिर्फ 20 दिन ही काम कर पाया क्योंकि मुझे पता नही था कि जिस पत्रिका में मै काम करता हूं उसके संपादक महोदय मायावती के खिलाफ एक शब्द भी सुनना नही चाहते थे । उनके जुबान पर तो सिर्फ बहन जी – बहन जी सुनाई देता था। एक दिन मैनें मायावती के बारे में लिखा तो उन्होंने उस खबर को पढ़कर फाड़ दिया। मैने सर से कहा कि आपने इसे फड़ा क्यों दिया तो उन्होनें मुझसे पहा की आप बाहर जा कर अपना काम करो...और उन्होंने मुझे एक पेपर दिया और पढ़ने के लिए कहा। मैने उस पेपर को बाहर जाकर पढ़ा तो उसमें मायावती के करोड़ो रुपयो के माला की चर्चा थी। उस माले को उन्होने सही ठहराया था। सारे चैनल और समाचार पत्र में कही भी इस माले को सही नही ठहराया गया था। हर जगह यही सवाल मूंह खोले खड़ा था कि कहां से आया इतना पैसा ? जिसमें हजार-हजार के नोट लगें है।जांच हुई,आयकर विभाग वालो ने भी जांच किया की कहा से आया इतना सारा पैसा । कुछ दिन चर्चा हुई फिर उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।मैने सर से इस बारे चर्चा की तो उन्होंने कहां कि ये तो उनके चाहने वालों कि देन है जिन्होंने अपने बहन जी को एक-एक रुपया इक्कठा कर के ये माला बनवाया। बहन जी तो हमारे लिए भगवान है। मैने सर से बोला कि सर आप पत्रकार है पत्रकार कि तरह सोचिए। तो उन्होंने कहा कि अब तुमसे मुझे सिखना होगा पत्रकारिता। ये जो तुम्हें तन्खवा मिलती है वो कहां से आता है तुम नही जानते हो। मैने फिर जवाब दिया सर ये तो गलत है कि कोई कितना भी गलत करे और हम उसकी आवभगत करे।ये मुझसे नही होगा।मैं गलत को सही नही ठहरा सकता और सही को गलत नही होने दूंगा। तो उन्होंने कहां कि अभी इतने भी बड़े नही हो गए हो की हर चिज की परख करने लगो। अभी तो पत्रकारिता मे एक ही पैर रखे हो और अभी से ये तेवर रखोगे तो कही जॉब नही मिलेगा और मिलेगा तो ज्यादा दिन नही रह पाओगे। तो मैने सर को फिर जवाब दिया तो उन्होंने मुझे कहा की आप काम छोड़ दो।घर जाओ और अपने विचारों को बदलो तब जाकर कही नौकरी मिलेगी। मैने भी जवाब दिया सर आप जाति के आधार पर पत्रकारिता कर रहे है आप ये नही देख रहे है कि सामने जो है वो सही है यै गलत। मायावती कतनी पढ़ी-लिखी है ये तो जग-जाहिर है। एक जी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार ने ही कहा था कि “मायावती पन्ना देखे बिना पढ़ नही सकती”। इतना ही कहने की देरी थी और उस दिन ऑफिस में आखरी दिन था। अगले दिन गया तो सर ने बोला की आप जाओ हम आपको फोन कर के बुलायेगे। मैं वहा से चला आया पर आते-आते मैने सर से बोला सर पत्रकारिता किजिए दलाली नही।

मै रास्ते भर सोचता रहा कि मैने ऐसा क्या कह दिया। फिर मैने पूरी रात सोचता रहा कि शायद मै सर के हां ने हां मिलाता तो मै वहां से नही निकाला जाता। पर आपना भी आत्म सम्मान है जिससे मै समझवता नही कर सकता। लेकिन नौकरी मिलेगी कैसे क्योकि इससे पहले लगभग मैने एक साल इण्डियां न्यूज में internshipकिया था..हर दो-तान महीने बाद बोला जा रहा था कि इस बार तुम्हारा हो जायेगा। मेरे काम से ऑफिस में सारे सिनियर खुश थे और बोल रहे थे कि इस बार जितेन्द्र का हो जायेगा। एक दिन एक सिनियर ने कहा कि तुम यहां किसके द्वारा आये थे। मैने एक सिनियर का नाम लिया जो उस चैनल को छोड़ चूके थे। मेरे आने के दो महीने बाद। मुझे पता नही था की उनका नाम बताउगा तो वो मुझसे ये बोलेगे यहां नौकरी मिलना संभव नही है। आप जाओ जब हमें जरुरत होगी तो हम आपको बुलालेंगे। क्योंकि जिनके द्वारा मैं वहां गया था वे बहुतों के आंखो में खटकते थे। मुझे बहुतों ने कहा कि किसी और का नाम रख देतें तो तुम्हारा जॉब हो जाता। मैंने कहा कि ये मुझसे नही होगा कि जिसने मुझे रास्ता दिखाया मै उनका नाम ना लेकर दूसरे का नाम क्यों लू। तो उसने कहा की तो देखलो इसका परिणाम। तुम्हारे सामने है। फिर मै वहां से चला तो मेरे कुछ साथियों ने कहा कि एक साल में किसी की चापलूसी करते या किसी के आगे-पिछे करते तो तुम्हारा हो भी जाता। मेरा फिर वही जवाब था ये मुझसे नही होगा और मै अपने कमरे पर चला आया। तो मुझे एक वरिष्ठ पत्रकार की बात याद आई जो आज जी न्यूज मे है। उन्होंने मुझसे कहा था कि चैनल दूकान है।दूकान मे जिसके पास पैसा होता है उसी को समान मिलता है।दुकान(चैनल),समान(नौकरी),पैसा(सिफारिश या जूगाड़)।उन्होंने मुझसे कहा था कि जितेन्द्र जी आप लिखते रहिए और घूमते रहिए।बैठना मत। ये शब्द जब मैने सुना तो उनके तरफ देखा और वहां से नमस्ते करते हुए चल पडा। मुझे कुछ याद आ गई शायद उसे भी ये शब्द एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा था वो अब नही है...पत्रकारिता में उनका नाम सम्मान से लिया जाता है और पत्रकारिता के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है।

गुरुवार, 26 अगस्त 2010

बिहार की राजनीति और उसका समीकरण


बिहार की राजनीति और उसका समीकरण

बिहार ये वो जगह है जहां से मानो राजनीति जन्म लेती है।वो किसी भी प्रकार कि राजनीति हो।आज बिहार की राजनीति में जितना भी उतार-चढ़ाव है उसका जिम्मा कही ना कही लालू प्रसाद यादव और नितीश कुमार को जाता है।लेकिन अगर कोई हंसता है तो हमें बुरा नही लगता क्योंकि इसके जिम्मेवार हम है जो बिना सोचे सरकार चुनते है।इसलिएल अगर आज बिहार हाशिए पर है तो क्यों है ये जग-जाहिर है।बिहार की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी थी जो कितनी शिक्षित थी ये भी जग-जाहिर है जो हास्ताक्षर भी करना नही जानती थी।बहरहाल बात राजनीति की हो रही है।
बिहार में चुनाव होने वाला है।मैदान में हर नेता कुद चुके है।बिहार की राजनीति है तो आवाज दिल्ली तब आयेगी ही।मै कुछ दिन पहले ही बिहार से आया ।बेतियां से दिल्ली आ रहा था। ट्रेन के जिस बोगी में मैं बैठा था उस बोगी में चुनाव के मुद्दे पर बात हो रही थी। हर कोई सिर्फ नितीश का गुणगान कर रहा था। नितीश जी ने बिहार को बदल दिया..आज बिहार में जो विकास का कार्य हो रहा है उसमें नितीश जी का पुरा योगदान है लेकिन फिर भी पता नही डर लग रहा है की आने वाले चुनाव में क्या होगा।किसकी सरकार आएगी। मेरे से रहा नही गया मैने तुरन्त पुछ दिया कि भाई साहब जब नितीश कुमार काम कर रहे है तो उनकी ही सरकार आएगी। तो उस व्यक्ति ने जवाब दिया की हम ऐसे सोच रहे है ना हर कोई ऐसा सोचे तो ना। फिर मैं वहा से उठकर दूसरी बोगी में गया। थोड़ी देर बैठा रहा और खुद चुनाव पर बात छेड़ दी। बात छेड़ने की देरी थी उस बर्थ में बैठे लोगों ने नितीश की तारिफ करनी शुरु कर दी। मुझे लगा की आखिरकार नितीश जी ने तो कुछ तो किया ही है बिहार के लिए कि आज लोग उनका नाम ले रहे है।पर उसी जगह लालू जी का भी नाम आ रहा था पर उस लब्जों में मिठास नही कड़वाहट टपक रही थी। लोग बोल रहे थे कि लालू जी ने 15 साल तक बिहार का शोषण किया। बिहार कि जो स्थिती आज है उसे जिम्मेवार लालू प्रसाद यादव है। उन्होने बिहार को जरजर कर दिया है आज अगर बिहार हासिये पर है तो उसके जिम्मेवार लालू जी है।अब इसकी भरपाई में वक्त लगेगा इसके लिए नितीश जी को फिर से जिताना पड़ेगा।

लोगों की ये बात सुनकर लगा कि लालू प्रसाद यादव को राजनीति में उपरी पायदान तक पहुंचने के लिए 1977 की तर्ज पर संघर्ष करना पड़ेगा। लेकिन 1977 में जेपी का संघर्ष था। वही से निकले थे लालू जी।फिर कुछ साल पहले बनारस में लालू ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने ही जेपी को जेपी को जेपी बनाया फिर जेपी आंदोलन से नितीश कुमार भी निकले है। 1977 में तो सभी एक साथ थे पर अब 1997 की नही 2010 के नये हलात है। जिसमें लालू जी कही नही है। केन्द्र में पूर्व रेलमंत्री थे। बिहार लोकसभा चुनाव में उन्हें इतनी करारी हाल मिली कि उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।लालू जी बिहार नेम लोकसभा चुनाव लोजपा के साथ मिलकर लड़े और कांग्रेस को दरकिनार कर दिया। एक शब्द में कहे तो जिस थाली में खाया उसी में छेंद किया। पर इस चुनाव का परिणाम इतना बुरा हुआ कि रामविलास पासवान अपनी भी सिट नही बचा पाये। इस चुनाव के परिणाम से नितीश कुमार थोड़ा बल मिला। नितीश खुद को लेकर एक अलग लकीर खींच रहे है। नितीश कुमार 1977 में जमीन बेच कर चुनाव लड़े थे । अब वे सत्ता में है। एक पत्रकार ने उनसे पुछा कि आपने जमीन बेच कर चुनाव लड़ा है तो उन्होंने कोई जवाब नही दिया जैसे वह उनकी निजी सोच है। पर अगर यही सवाल लालू जी से पुछा जाता तो शायद लालू प्रसाद यादव इस सवाल को ही अपनी राजनीति का केन्द्र बना लेते। लालू यादव हर बात को राजनीतिक का केन्द्र बना लेते है। यही करण है कि वो एक बिन्दू बनकर रह गये है। लालू तत्काल को ही जीते है और नितीश जेपी दौर से बाहर निकल नही सकते क्योंकि उनकी राजनीतिक ट्रेनिंग जेपी और कहीं ज्यादा कर्पूरी ठाकुर के इर्द-गिर्द हुई है।
1977 से लेकर 2010 के दौर में सामाजिक संबंधो में कोई बड़ा अंतर बिहार में नही आया है। इसलिए लालू कल की जरुरत थे और नितीश आज की जरुरत है। लेकिन जनता कि जरुरत नितीश जी है पर विकास के नाम पर।
12 अप्रैल को नितीश जी ने कहा था कि मै इस महीने में विश्वास यात्रा पर निकलूंगा और विकास योजना और सामाजिक कार्यक्रमों पर अमल का जायजा लेंगे। इस विश्वास यात्रा का मकसद नितीश ने कहा था कि वे 2006 से ही कहते रहे है कि चार-साढ़े चार बाद वे अपने कामकाज की समीक्षा करेगें। इससे संतुष्ट होने पर ही वे लोगों से वोट मांगने जाएगे। वरना माफी मांग लेगें। इस साल बिहार में विधान सभा चुनाव होने वाला है। नितीश कुमार जनता के पैमाने पर कही ना कही खरा उतरे.. इसी कारण उनकी गूंज दूर तक है। तीन महीने पहले मैं पटना गया था। उससे पहले मै पटना तीन साल पहले गया था। पटना में काफी बदलाव देखने को मिला। जगह-जगह रेड लाइट, जेबरा क्रांसिग,फ्लाई ओवर। मैने सोचा विकास तो हुआ है पटना में लेकिन क्या पुरे बिहार की हालत ऐसी ही है या अलग। फिर मैने सोचा कि पटना तो बिहार की राजधानी है यहां तो विकास होनी ही है।
अब बात लालू जी कि। लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के नाम पर बिहार की जनता को 15 वर्षो तक लूटते रहे और नितीश कुमार सुशासन और विकास के नाम पर बिहार कि जनता को बेवकूफ बना रहे है। मीडिया मनैंजमेंट और प्रोपगेंन्डा के बल पर बिहार के साथ नितीश कुमार भी वही कर रहें है जो लालू जी ने किया था।

दोनो में फर्क सिर्फ इतना है कि लालू व्यवहार और बोलने में फुहर है औऱ नितीश मीडिया की भाषा बोलने में माहिर है। दुखद बात ये है कि लालू जी का भूत दिखाकर नितीश जी बिहार में वही कर रहे है जो लालू कर रहे थे।लालू बिहार की शिक्षा को यू कहे तो पटरी से उतार दिये तो नितीश जी पटरी से कई किलोमीटर दूर पहुंचा दिये है। जहां से वापस पटरी पर लाने में कई दशक लग जायेगा।
नितीश जी के कार्यकाल का पांच वर्ष होने को है।विकास के बड़े-बड़े दावे किये जा रहे है जिस सड़क और पुल को दिखाकर बिहार बदल रहे है उस पर गौर करेगें तो पायेंगे की अधिकांश योजना लालू प्रसाद के 2000 से 2005 के कर्यकाल के दौरान स्वीकृत हुए थे और उन सभी योजनाओं पर टेंडर भी हो गए थे। ये अगल बात है कि लालू शासन में रहते तो सड़के और पुल भी नही बनते...खैर एक तरफ नितिश कुमार निवेश के बड़े-बड़े दावे कर रहे है और बिहार चेम्बर ऑफ कोमर्श नितीश के सुर में सुर मिला रहा है।आपको पता है कि बिजली के क्षेत्र में शून्य जेनरेशन बिहार का है।केन्द्रीय सेक्टर के बिजली का काम चल रहा है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की गुजरात में एक छोटे जिले में बिजली की जितनी खपत है उतनी खपत पूरे बिहार की है। मात्र 900 से 1000 मेंगावाट बिजली ही बिहार को मिल रही है और उसी में नेपाल और रेलवे को भी दिया जाता है। ऐसे हालात में कोई व्यापारी यहां निवेश करने क्यों आयेगा।इसके लिए नितीश
जी को कोई ना कोई कदम तो उठाना ही पडेगा।

हमारा फोकस इस बात पर है कि बिहार की जनता को सही परिप्रेक्ष्य मिल सके,प्रशासन जिम्मेदार बन सके और सरकारी तंत्र से जितना संभव हो आम आदमी को राहत मिल सके।बिहार में सर्वत्र बदहाली है,तीव्र असंतोष हैऔर बुगत संभव है कि अगर नितीश जी बहुत जल्द कोई कड़े कदम नही उठायेगें तो उनके प्रति भी लोगों का विश्वास हिल जायेगा। याद होगा की जब लालू शासन में लालू के खिलाफ कोई बोलता था तो लोग कहते थे की ये जगन्नथ मिक्षा के घूसखोरवा युग से तो अच्छा ही है और फिर पिछड़ो के वे शक्तिशाली हीस तो पर रहे है।आग इसी सोच का परिणाम सामने है पूरा बिहार रो रहा है। लेकिन समय अब बदल चूका है..बिहार में चाहे अब जिसकी भी सरकार रहे,चाहे कोई भी आये या जाये वहां जाति के नाम पर राजनीति खत्म होनी चाहिए और सब बिहारवासियों को ये समझना चाहिए की दूसरा बिहारी भी पहले बिहारी है बाद में भूमिहार या यादव है।
खैर बात बिहार राजनीति पर हो रही है। विधानसभा चुनाव होने वाला है ..इसी दौर में कांग्रेस भी अपनी राजनीतिक जमीन के लिए दरवाजा खटखटा रही है तो इसका मतलब दिल्ली में लालू विरोध और बिहार में नितीश की विकास योजनायें कांग्रेस को रोक सकती है। लेकिन कांग्रेस बिहार में पार्टी का अलख जगाने के लिए मशक्कत कर रही है। अब किसे राजनीतिक जमीन मिल पा रही है और उस जमीन पर कौन अपनी कुर्सी जमा पायेगा ये तो आने वाली विधानसभा चुनाव ही तय करेगी. हर किसी का काम दिखता है। लालू जी का भी काम लोगों नें देखा उसका अंजाम आपको सामने है..नितीश जा का भी काम लोगों को दिख रहा है और इंतजार किजिए बहुत जल्द पंद्रह साल का कचड़ा निकल जायेगा।