धर्म पर सियासत बन्द करों...
मै इस देश का नागरिक हूं और मुझे बोलने का पूरा हक है..क्योंकि मेरे देश में धर्म के नाम पर सियासत हो रहे है और इस के शिकार हमारे देश के नौजवान हो रहे है….राहुल गांधी के मुस्लिम प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया जताने वाले बाल ठाकरे ने कहा कि अगर मुसलमान अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए राजी हो तो इस समुदाय के किसी योग्य व्यक्ति के प्रधानमंत्री पद पर बैठाने पर उन्हें कोई एतराज नही है...
मैं बाल ठाकरे को कहना चाहता हूं कि आप देश के ठेकेदार नही है कि आपके कहने से कुछ होता है..आप धर्मनिरपेक्षता कि बात करते कर रहे है ये बात आप पर तनिक भी नही सोभता..ठाकरे जी आपको पता है कि धर्मनिरपेक्षता क्या है और इसका पुरा मायने क्या होता है...अगर आपको पता होता तो शायद आपकी हाल ऐसी नही होती...
ठाकरे साहब ये धर्म और जाति कि राजनीति के अखाड़े से बाहर छाक कर देखिए आपको पता चल जायेगा कि ये हिन्दू और मुसलमान की जो आग आप लोगो के बिच लगा रहे है और लोगो के बिच जो भेद भाव हो रहा है उसका कारण आप हो...वो चाहे गुजरात दंगा हो या अयोध्या विवाद...इसमे ना जाने कितने हिन्दू और कितने मुसलमान मारे गये...आप तो सिर्फ भाषण देते हो कभी इस दंगे का हिस्सा बन कर देखिए आपको पता चल जायेगा कि आपने को खोने का दर्द क्या होता है...
मै कोई राहुल गांधी का साथ नही दे रहा हूं मै उनसे भी कहना चाहता हूं कि कम से कम जहां आप भाषण दे रहे है वहां इस बात ध्यान दे कर बोले कि आप किस शब्द का प्रयोग कहा और कब कर रहे है...देश में आरजकता ना फैलाये...आप लोग कम से कम लोगों में जाति और धर्म कि भावना तो ना फैलाये..राजनीति को टटोलने की कोशिश में लोगों को एक – दूसरे के खिलाफ ना भड़काये और जातिये भाषा का प्रयोग ना करे तो अच्छा होगा...आपके और हमारे देश के हित के लिए...
मै कौन हूं इस का जिक्र मैने उपर ही कर दिया था...शायद अब मुझे बताने कि जरुरत नही....बस एक बात कहूंगा...इस देश को धर्म के नाम पर मत बाटो...मत बाटो..मत बाटो...जय हिन्द जय भारत...
"हम हिन्दू हम मुस्लिम..हम सिंख तो हम ईसाई...कोई तो कहे हम इंसा भी है...."
जितेन्द्र कुमार
इंडिया न्यूज दिल्ली
09312585810
Email id- jitendra.news@rediffmail.com
Blog id-www.rajnitibharatki.blogspot.com