मंगलवार, 26 अक्टूबर 2010

बिहार चुनाव पर नजर


बिहार प्रांत में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है । इस माह के तीसरे सप्ताह 21 अक्टूबर से शुरू यह प्रक्रिया आगामी माह के अंतिम सप्ताह २४ नवम्बर को चुनाव परिणाम के साथ सम्पन्नन हो जायेगी ।

सुरक्षा की दृष्टि एवं निष्पक्षता की नजर से ६ चरणों में होने जा रहे इस प्रदेश के विधान सभा चुनाव पर देशभर की नजर टिकी हुई है, जहां बाहुबलियों का साम्राज्य कायम है, जहां सत्ता पक्ष अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर पुनः सत्ता में आने के सपने मन में संजोये बैठा है, वहीं घायल शेर की भाँति बिहार की सत्ता पर पूर्व में कई वर्षों तक कब्जा जमाये राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पैनी नजर टिकी हुई है । ऐसा लगता है, इस बार हर पैतरे से बिहार की सत्ता हथियाने के जुगाड़ में जुटे वे नजर तो आ रहे है, पर तिखे तेवर के अंदाज से अपने आप को अभी भी अलग नहीं कर पाये हैं तभी तो टिकट बंटवारे के समय अपने कार्यकर्त्ताओं को ही ‘हट हट’ कर फटकारते देखे गये । चुनाव दौरान इस तरह की हरकतें इन्हें कहां खड़ा करेगी, चुनाव उपरान्त ही पता चल पायेगा । इस चुनाव में अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस भी अपने नये युवा नेता राहुल गांधी के सहारे पर सत्ता के करीब पहुंचने का पुरजोर कोशिश कर रही है । मंदिर-मस्जिद का मुद्‌दा भी नये तेवर में इस चुनाव को प्रभावित कर सकता है ।
जातीय समीकरण भी पूर्व की भाँति इस चुनाव को प्रभावित करेंगे । इन सब समीकरणों के अलावे विशेष रूप से वर्तमान सत्ता पक्ष की कार्यशैली की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी । यदि बिहार में चुनाव निष्पक्ष एवं शांति ढंग से सम्पन्नर हो पाये, तो परिणाम अनुकूल हो सकते है, ऐसा वर्तमान सत्ता पक्ष के मुखिया मुख्यमंत्री नितिश का मानना है । चुनाव में गड़बड़ी होने का अंदेशा इनकी अभिव्यक्तिअ में साफ साफ नजर आता है । जबकि चुनाव आयोग को निष्पक्ष ढंग से कराने का पूरजोर कोशिश कर रहा है । भले विपक्ष स्वीकार करे या न करे, बिहार की आम जनता की नजर में विगत कार्यकालों से इस बार का कार्यकाल बेहतर एवं संतोषप्रद माना जा रहा है । इस तरह के हालात भी चुनाव को प्रभावित कर सकते है ।

बिहार की राजनीतिक दशा और दिशा पर एक विहंगम दृष्टि डालें एवं सही ढंग से मथन करें, तो यहां के हालात अधिकांशतः बाहुबलियों के अधिकार क्षेत्र में रहे हैं । जहां मतदान केन्द्र पर अवैध रूप से कब्जा होने की प्रक्रिया जग जाहिर है । इस तरह के हालात में विकास का स्वरूप मतदान को किस तरह प्रभावित कर पायेगा, विचारणीय मुद्‌दा है । वैसे हर प्रांत की जनता विकास एवं सुख, शांति, समृद्धि का पक्षधर सदा से रही है । विगत दिनों गुजरात में हुए विधान सभा चुनाव में विकास का मुद्‌दा प्रमुख रहा तथा चुनाव परिणाम भी इसी के अनुरूप रहे । जहां फिर से वहां की जनता ने मोदी के हाथों गुजरात की कमान संभालकर पूर्व में मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगा दी ।  कुछ इसी तरह के हालात केन्द्र राजधानी दिल्ली के चुनाव में देखने को मिलें जहां विकास कार्यों के आधार पर शीला दीक्षित तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी । एक में भाजपा की सरकार तो दूसरे में कांग्रेस की । राजस्थान का परिवेश इन दोनों से अलग हटकर रहा जहां जेडीयू के आपसी समर्थन से नितिश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है । नितिश के कार्यकाल को वहां की आम जनता की राय में बेहतर बताया जा रहा है । पर यहां के चुनाव परिणम क्या गुजरात एवं दिल्ली के अनुरूप अपना स्वरूप दे पायेंगे या कोई और नई तस्वीर उभरेगी, कह पाना मुश्किल है । हर चुनाव के आंकलन कुछ और होते है, परिणाम कुछ और ।
बिहार बिधान सभा चुनाव में जदयू, भाजपा, कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, लोजपा, बसपा सहित अन्य छोटे-छोटे दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं । इन उम्मीदवारों के बीच प्रमुख दलों के प्रभावी एवं बागी भी शामिल है, जो चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकते है । बिहार में कभी नंबर वन एवं वर्षों तक सत्ता में रही कांग्रेस सबसे पिछले पावदान पर खड़ी है । इस बार वह भी अपने युवा नेता राहुल गांधी के सहारे इस वैतरणी को पार करना चाहती है । पर उसके आंचल से छिटके एवं जातीय समीकरण में अटके वोट राहुल क्या समेट पायेंगे, नामुमकिन है । पर इस बार कांग्रेस को पहले से बेहतर परिणाम आने के आसार बने हुए है । राजद सुप्रीमों लालूप्रसाद यादव ऐन केन प्रकारेण अपनी खोई प्रतिष्ठा को पाने एवं फिर से सत्ता पर कब्जा करने की दृष्टि से हर तरह के प्रयास में जुट चले । अपने पुराने सहयोगी एवं प्रतिद्वन्दी बने लोजपा नेता रामविलास पासवान से चुनाव पूर्व हाथ मिलाने का प्रयास इस कड़ी में देखा जा सकता है । राजनीतिक क्षेत्र में इस तरह की घटना का घटित होना आम बात है । जदयू नेता नितिश फिर से अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यो के आधार पर सत्ता में वापिस लौटने का मन में किये प्रयत्ननशील तो है पर चुनाव में धांधली होने का भय भी उन्हें भयभीत कर रहा है । चुनाव परिणाम, आम जनता के मतदान के अलावे टिकटों के बंटवारे प्रत्याशियों के चयन एवं चुनाव में उभरे परिवेश को भी प्रभावित करता है । इस तरह के हालात के बीच बिहार विधान सभा की तस्वीर कैसी होगी? विकास या चुनावी हालात दोनों में प्रमुखता बनी रहेगी, ये तो चुनाव उपरान्त ही पता चल पायेगा ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें