महंगाई की मार
महंगाई बढ़ती जा रही है...हर कोई सोच में लगा है कि क्या होगा इस देश का... दिल्ली कि ही बात कहे तो लोग ऐसे ही महंगाई से परेशान है फिर भी जय हो...सब्जी से लेकर दुध तक...मै अधिकांश अपनी गा़डी से ही ऑफिस से घर जाता हुं शनिवार के दिन किसी कारण वस आपने ऑफिस से घर बस में जा रहा था...मैनें सुना कि हर कोई दुध के बढ़ते दम के उपर बात कर रहे थे कोई बोल रहा क्या होगा इस देश का...कोई बोल रहा है कांग्रेस की सरकार ने मार डाला....कोई बस के किराए को लेकर परेशान था तो कोई घर के समाग्री को लेकर...इन बातो के उपर बहस चल रही थी और बात चलते-चलते समय का तो पता ही नही चला...घर आने वाली थी..रास्ते में रेलवे फाटक था वो उसी समय बंद हो गया...वही सब्जी मंडी थी....एक महाश्य ने अपने जेब से मोबाइल निकाला...और अपने घर फोन की और उन्होनें पुछा कि सब्जी में क्या लाना है...उधर से जवाब आया कि टमाटर ले लेना...तभी उन्होने इधर से जवाब दिया कि कल ही तो टमाटर लाया था....थोड़ा सोच-समझ कर खर्च किया करो...चलो मै देखता हुं क्या लेने लायक है....और फिर उन्होने फोन कट कर दिया...उनके चेहरे पर साफ नज़र आ रहा था कि वो इस महंगाई से काभी परेशान है....फिर मैने उनसे बोला भाई साहब ये अब दिल्ली दिल वालों की नही बल्कि पैसे वालो कि हो गई है....फिर हम दोनों बस से उतर गए और अपनी-अपनी मंजिल के तरफ चल पड़े....महंगाई से बर कोई मर रहा है पर इससे सरकार को क्या...लोग पिस रहे है तो पिसे मुझे क्या .....
जितेन्द्र कुमार गुप्ता
9312585810
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें