यें भेद भाव क्यों ?....
" हिन्दू भी है,मुस्लिम भी, सिंख भी है.,ईसाई भी.." कोई ये बताए इंसा भी हैं.....
जाति-धर्म कि लड़ाई वर्षो से चली आ रही है.और क्षेत्रवाद कि लड़ाई...हर कोई अपने-अपने धर्म और क्षेत्रवाद का पिटारा लेकर घूम रहा है..भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है..जहां हर धर्म के लोग रहते है.. भारत के लोकतंत्र की बात करे तो यहां सबको आजादी है कि वो कहीं भी रहे और किसी के साथ रहे...ये उनका मौलिक अधिकार है....यहा हर क्षेत्र के लोग रहते है...वो बिहार के हो,उत्तरप्रदेश के या मध्यप्रदेश के या महाराष्ट्र के...तो भी क्षेत्र के नाम पर राजनिति किस बात कि...उनके मौलिक अधिकार को क्यों छिना जा रहा है...कभी दिल्ली की मुख्यमंत्री शिला दिक्षित तो कभी एमएनएस के अध्यक्ष राज ठाकरे..ये अपनें राज्यों में से दूसरे राज्य के लोगों को निकालने पर जोर देते है..कभी मारते है तो कभी जबरन ट्रेन में बैठाकर शहर छोड़ने पर मजबूर करते है...य़े राज्य किसी की खानदानी विरासत नही कि जिसे मन किया निकाल दिया..जाहिर है जब सरकार हाथ पर हाथ रख कर ये तमाशा देख रही है तो वो क्या करेगी...ये हमारे देश का दुर्भाग्य है कि आज क्षेत्र के नाम पर लोगों को मारा जाता है तो ये सरकार निकमों कि तरह देखती है...कही ना कही फायदा तो सरकार को तो मिल ही रहा है..ये फायदा महाराष्ट्र चुनाव में बखुबी मिली..शिवसेना और एमएनएस मराठी काड खेलते रह गए..और कांग्रेस अपना काम कर गई...अब इन्ही के कगार पर चल पड़े मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उन्होनें फिर बिहारीयों पर निसाना साधा है...अगर ऐसा रवैया हर राज्य का होने लगा...तो क्या होगा इस भारत के एकता और अखंडता पर जिसे हम धर्म निरपेक्ष राज्य कहते है...हर कोई अपने राज्यों में अगर एसी ही राजनितिक रोटियां सेकने लगे...तो इस देश की बागडोर कौन संभालेगा...अबी तो कांग्रेस संभाल रही है...और उसी पार्टी की शिला दीक्षितजी हैं...राजठाकरे पर अभी तो कांग्रेस सरकार ने लगाम नही लगाया..और अब बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान अब क्या करे...देश को संभालेगा कौन...इसकी बागडोर किसके हाथ में दे...अगर हर कोइ क्षेत्रवाद और धर्म की लड़ाई रहता रह गया तो क्या होगा...मौलिक अधिकार की बात करे...तो देश के कोने में किसा भी क्षेत्र के किसी भी राज्य में रह सकते हैं...और रोजगार कर सकते हैं...और अपनी प्रतिभा, कौशल से कमा सकते हैं...किसी भी राज्य में जो भी उत्पादन होता है..उसकी ब्रिकी पूरे देश में होती है...अगर किसी राज्य में जिस वस्तु का उत्पाद होता है...और वो उसी राज्य में सिर्फ बिके तो मुझे बताने की जरुरत नही....की क्या होगा इस देश के अर्थव्यवस्था का...देश को चलाने के लिए एकता की आवस्यकता होती है..और एकता समूह से बनती है...लोग सरकार चुनते है की उनकी उपर हो रहे अत्याचारों को देके और उनपर कड़ा कदम उठाए...भारत में लोकतंत्र है....वो केवल राजनितिक ही नही सामाजिक भी है...जिसमें केवल लोकतंत्र सरकार की ही...कल्पना नही बल्कि ऐसे सरकार की कल्पना है...जिसमें विचारों का मुक्त आदान प्रदान हो, और हर व्यक्ति का इस समाज में सम्मान प्रतिष्ठा हो....लेकिन किसी की प्रतिष्ठा को क्षेत्रवाद के नाम पर अपमानित करना ये लोकतंत्र नही है...भारत में किसी भी कोने में रहने वाला कोई व्यक्ति भारत का ही नागरिक है...और वो कहीं भी रह सकता है...भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है...यहां रहने वाले हर नागरिक अगर एक दूसरे से भाईचारे से रहे तो शायद कोई भी क्षेत्रवाद की बात पर गुस्सा नही होगा...सरकार को इस क्षेत्रवाद की बात पर कड़ा कदम उठाना चाहिए...अगर वो अपनी राजनितिक रोटियां सेकना चाहती है...तो कोई बात नही...राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करना सरकार का काम है...जिसे जनता ने चुना है....यदि कोई व्यक्ति ये कहता है की...ये उत्तर भारतीय है...और गाली दिया जाता तो ये एक अपराध है...वे सब लोग जो धर्म भाषा, या किसी अन्य भावना के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिस करते है...तो उन्हें सजा मिलना चाहिए...य़े नेता अपनी अपनी राजनिति करने में लगे हैं...और देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है...आज ही ये भाषा और क्षेत्रवाद के मान पर एक दूसरे को लड़ा रहें है...एक मराठी बच्चे को ये क्या शिक्षा दे रहे है....एक छोटा बच्चा उसे क्या पता की मराठी और उत्तर भारतीय क्या है...वो तो सिर्फ यही जानता है की...ये सारे लोग इंसान हैं...और वो भारत के नागरिक हैं...उन बच्चों में हमें बंधुता की भावना भरना चाहिए...जिससे भाईचारा उत्पन्न होता है की...हमें एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए...और हम मिल कर अपने जीवन को उपर उठा सकते है...इसका यह अभिप्राय भी है की...एक ही मातृ-भूमी के पुत्र होने के नाते सभी नागरिक भाई-भाई हैं...जिन्हें सुख और दुख एक दूसरे के साथ निभाना चाहिए...भाई होने के नाते वो एक साथ जिएंगे और मरेंगे...इन मातृगनों से मिलकर ही राष्ट्र बनता है... और ये राज ठाकरे और शिवराज सिंह चौहान जैसे नेता लोगों और बच्चों को बरगलाना चाहते है....क्षेत्रवाद के नाम पर और धर्म के नाम पर...और अब हमें ये तय करना है की...हमें किस रास्ते पर चलना है....
जितेंद्र कुमार गुप्ता....
मोबाइल- 9312585810
jitendra.news@rediffmail.com
jitendra.news@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें