शुक्रवार, 4 मई 2012


बड़ी शर्म की बात है !
बड़ी शर्म की बात है..जब रामदेव ने सांसदो को बेईमान ,डकैत और हत्यारा कहा तो सारे सांसद एक हो गये और कहने लगे कि यह प्रजातंत्र की हत्या है।ना जाने कितने सांसदो का काला धन देश के बाहर है और घोटालों की गाढ़ी कमाई उनके पास है ..तब सासंदो की गरिमा को ठेस नही पहुंचती। अगर आज सांसद हासिये पर है तो उसके जिम्मेदार वह खुद है।सांसदो की गरिमा को ठेस पहुंची है ...पहले गरिमा तो बनाओं..अपने गिरेवान में झाकने का वक्त है।कही ना कही इसके जिम्मेदार  हम खुद  है..जो इल सांसदों  और विधायको को चुन  कर  संसद और  विधानसभा तक  पहुंचाते है। गरिमा  तो  हमारी  गई है।शर्म  तो हमे  आना चाहिए जो इन्हे चुनते  है।आज आगर  देश  हासिये  पर  है  तो  उसके जिम्मेदार  भी  हम है।गुनाह करने वाले  से बड़ा गुनाहगार  वो होते है जो गुनाह करने  वाले के बारे  जान कर उनता साथ देते है।
अगर अन्ना  और रामदेव  हमारे साथ चलने चाहते  है एक  कारवा  लेकर  तो  हम सारे मिलकर उस कारवा  का हिस्सा क्यों नही बन रहे है.ताकि जो हमारा मकसद है वह पुरा हो।आगाज अन्ना और रामदेव ने किया है तो उसे अंजाम तक तो हम पहुंचा तो सकते है।अगर हम ऐसा  नही करते  है तो शायद हमे कोई भी हक नही बनता  है कि हम किसी  भ्रष्टाचारी पर उंगली उठाये।क्योकि हम खुद दोषी है। हम प्रजा है और अपनी प्रजातंत्र के हत्यारे  भी।यह कितनी दुखद बात  है कि जितने भ्रष्ट्राचारी है  वह जेल तो गये पर सजा नही  हुई और बाहर  आराम से है। यह बड़ी विडंबना है  कि  एक चोर अगर चोरी करता है तो उसे जेल मे डाल दिया जाता है या  अगर लोगों की भीड़ में पकडा गया तो उसे इतना मार दिया जाता है कि  वह मर भी जाता  है।क्योंकि हर कोई  यह टटोलने में लगा होता है कि अगर हम ऐसा  करते  है तो इसका अंजाम  क्या होगा।बड़े रसुखदार धन बल पर छूट जाते है और गरीब बेचारा जेल में  सजा काटता  है।हम कह सकते है कि न्यायपालिका से  लेकर कार्यपालिका तक बिकाऊ  है पर दाम आप कैसे लगा  रहे हो यह निर्भर करता  है और अगर  देश  हासिये पर है तो उसके जिम्मेवार हम खुद है। हमारे देश में  जितने भी राजनेता भ्रष्ट्राचार और घोटाले में  लिप्त है वह आराम से बाहर  है।बड़ी शर्म की बात है  कि एक जेल में रहने  वाला विधायक जेल मंत्री बन जाता है।जिसके  हाथ में देश की रक्षा है वह खुद अपनी रक्षा करने में  लगा  है कि घोटाले में उसका नाम  बदनाम ना  हो।शहीदों को लिए आदर्श सोसाइटी बनी और उसमें भी नेता से लेकर सेना के आलाअधिकारियों ने अपने आदर्श को बेच  कर आदर्श सोसाइटी में अपने नाम  पर सोसाइटी आबंटन किया।कानून मंत्री कानून तोड़ता है तो उसे  कुछ नही होता अगर हम एस रेड लाइट जंप करते है तो हमें उसका हर्जाना  देना पड़ता  है।एक मुख्यमंत्री जो अपने राज्य का  मुखिया है उसे  बड़ी उम्मीद से लोकतांत्रिकत प्रक्रिया के तहत हम चूनते है पर वही उस लोकतंत्र की हत्या करता है। भूमि -अदिग्रहण करता है...जनता के पैसे को पहले  सरकारी धन  बनाता है और फिर उसे  राज्य के  विकास नाम पर पार्क  और पार्क में अपनी ही मुर्ति लगातै  है। बड़ी शर्म की बात है कि अक तरह देश महंगाई की मार झेल रही है।गरिब भुखे मर रहे  है और दूसरी तरफ आप करोड़ो रूपया अपने उपर खर्च करते हो  विकास के नाम पर।यह बताने कि जरूर नही मुझे आप खुद जानते है मै नाम नही लेना चाहता  क्योंकि मै अगर नाम भी लूंगा तो  मान  की बदनामी होगी और उन्होंने इतना कोई अच्छा काम नही किया है जो उनकता नाम लिया जाये। अपने आप को अंबेदकर और लोहियां  से जोड़ कर चलने वाले उस पथ पर नही चल  सकते। और ना ही अपने आप को  जेपी से जोड़  पर  जेपी नही बन सकते।जो सांसद और विधायक हम लोकतांत्रक प्रक्रिया से चुनते है और अगर  वह संसद में यह कहते है कि प्रजातंत्र की  हत्या है कि  हमें अगर कोई चोर कहता है।तो क्या उन्हें शर्म आ रही  है या  उनकी  गरिमा  को ठेस लग  रही  है।अमोमन गरिमा  तो बची  नही है  तो ठेस  कहा लगेगी।  पैसे के बल  पर  कोई भी राज्यभा में  आ जाता है। वह क्या जनता के  सरोकार से मतलब रखेगा  तो खुद पुंजीवाद पर खड़ा है।वह क्या साम्राज्यवाद की  बात करेगा।यह इतिहास गवाह है  साम्राज्यवाद और पुंजीवाद की लड़ी  हमेशा होती रही  है। ऐसे  बहुत  है तो साम्राज्यवाद का खाल पहन कर पुंजीवाद की बात करते है। अब और नही बोलूगा। बोलूंगा तो  आवाज दूर तलक जायेगी। मैं भारतीय हूं...इस लिये  भारत  का सम्मान करता  हूं। पर इस देश ने  जितने भी राजनेता है जो इस देश की बागडोर  अपने हाथ में रखे हुये है वह  उस लायक नही है कि मैं उनका सम्मान करू....
     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें